Hindi News

30 जून को शुक्र के नक्षत्र में मंगल करेंगे प्रवेश, इन 4 राशियों की होगी चांदी, खुलेंगे भाग्य के द्वार, मिलेगी पदोन्नति, बनेंगे बिगड़े काम

Published:
मंगल जून माह के आखिरी दिन अपनी चाल बदलेंगे। दैत्यों के गुरु शुक्र के नक्षत्र में गोचर करेंगे। इससे कई लोगों को फायदा होगा। सफलता के द्वार खुलेंगे। आइए जानें कहीं इन भाग्यशाली राशियों में आप भी तो शामिल नहीं?
30 जून को शुक्र के नक्षत्र में मंगल करेंगे प्रवेश, इन 4 राशियों की होगी चांदी, खुलेंगे भाग्य के द्वार, मिलेगी पदोन्नति, बनेंगे बिगड़े काम

ग्रहों के सेनापति और भूमिपुत्र मंगल नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहा हैं। 30 जून को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसका संबंध सिंह राशि से होता है। वहीं इस नक्षत्र के स्वामी असुरों के गुरु शुक्र (Shukra) हैं। इस ग्रह को धन, संपत्ति और प्रेम का दाता भी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों रचनात्मक, आत्मविश्वासी और प्रतिभाशाली होते हैं।

मंगल और शुक्र दोनों को एक दूसरे का मित्र माना जाता है। इसलिए यह नक्षत्र गोचर (Mangal Gochar) कई राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। जातकों के लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। भाग्योदय भी हो सकता है। अटके हुए कार्य सम्पन्न होंगे। आइए जानें किन लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा?

मिथुन राशि को मिलेगी तरक्की 

मिथुन राशि के जातकों पर मंगल की विशेष कृपा बरसने वाली है। इस गोचर से काफी फायदा होने वाला है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में हो रहे लड़ाई झगड़ा खत्म होंगे। भूमि और संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलेगी।

सिंह राशि की सुख-समृद्धि बढ़ेगी 

सिंह राशि के जातकों के लिए भी शुक्र के नक्षत्र में मंगल का गोचर लाभकारी साबित होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने वाली है। जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। साहट और आत्मविश्वास बढ़ेगा। जातक अपना लक्ष्य पूरा करने में सफल होंगे। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। प्रेमियों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। जीवनसाथ के साथ अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करें।

कन्या राशि का होगा भाग्योदय 

कन्या राशि के जातकों को भी इस दौरान किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। धन-धान्य में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। वेतन भी बढ़ेगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। मानसिक तनाव दूर हो सकता है। विदेश जाकर काम करने का मौका मिलेगा।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, ज्योतिष सिद्धांतों, ग्रंथों और अन्य माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। न ही भविष्यवाणी की गारंटी लेता है।)

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews