अंक ज्योतिष में अलग-अलग नंबरों का उल्लेख दिया गया है। यह नंबर किसी न किसी ग्रह से जुड़े होते हैं और व्यक्ति के बारे में हर तरह की जानकारी देने का काम करते हैं। व्यक्ति चाहे तो अपने अंदर मौजूद गुणों के बारे में इन नंबरों के जरिए पता कर सकता है। आगे आने वाला भविष्य कैसा रहेगा यह भी नंबरों से पता लग जाता है।
जिस तरह से हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है। उस तरह से नंबर पर भी किसी न किसी ग्रह का स्वामित्व होता है। यह ग्रह व्यक्ति के जीवन को बहुत गहरी तरीके से प्रभावित करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी तारीखों में जन्मी लड़कियों के बारे में बताते हैं जिनके अंदर सूर्य के समान ऊर्जा होती है।
मूलांक 1
जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 कहलाता है। आप इन तारीखों के अंकों को एकल अंक आने तक जोड़ेंगे तो आपको उत्तर यही मिलेगा। चलिए जान लेते हैं कि इनके अंदर कौन से गुण मौजूद होते हैं।
सूर्य है स्वामी
अंक ज्योतिष में मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य को बताया गया है। सूर्य ग्रहों का राजा है यही वजह है कि इन तारीखों में जन्मी महिलाओं में गजब की ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिलता है।
ये होती हैं बॉर्न लीडर
इन तारीखों में जन्मी हुई महिलाओं को अगर बॉर्न लीडर कहा जाए तो बुरा नहीं होगा। दरअसल सूर्य इन्हें एक अद्भुत ऊर्जा प्रदान करता है, जिसकी वजह से यह किसी भी काम का नेतृत्व बहुत बेहतरीन तरीके से करती हैं। इनके अंदर एक रुतबा होता है जिसे लोग कई बार अभिमान समझते हैं। हालांकि, ये उनका अभिमान नहीं बल्कि स्वाभिमान होता है।
क्या है खासियत
इन महिलाओं की खासियत की बात करें तो इन्हें अपना रास्ता खुद बनाना पसंद होता है। यह कभी भी किसी को दिखाए गए रास्ते पर नहीं चलती। ये कोई भी फैसला बहुत सोच समझ कर लेती हैं और उस पर डटी रहती हैं। इन्हें अपनी आजादी प्यारी होती है यह किसी के नीचे दबकर काम करना पसंद नहीं करती। इनका फ्रेंड सर्कल छोटा होता है और यह ज्यादा लोगों से दोस्ती नहीं करती। अपनी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह ऊंचे पदों को प्राप्त करती हैं। यह कभी भी अपने आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं करती।
कैसे होते हैं रिश्ते
इन महिलाओं की लव लाइफ और रिलेशनशिप की बात करेंगे प्यार के मामले में यह बाहर से सख्त नजर आती हैं लेकिन अंदर से बहुत नरम दिल होती हैं। इन्हें रिलेशनशिप में प्यार के साथ सम्मान की भी उम्मीद होती है। एक बार जिससे रिश्ता जोड़ती हैं उसका जिंदगी भर साथ निभाती हैं। अगर इन्हें कद्र करने वाला पार्टनर मिल जाए तो यह सबसे बेहतरीन जीवनसाथी बनती हैं।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।






