Hindi News

इन 3 तारीखों में जन्में लोगों में कमाल का होता है फैशन सेंस, जानें किसके साथ जमती है इनकी साझेदारी

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
किसी भी व्यक्ति की राशि की तरह जन्मतिथि भी उसके जीवन और भविष्य के संबंध में जानकारी देती है। चलिए आज हम आपको शुक्र से संबंधित कुछ अलग-अलग तारीखों में जन्में लोगों के बारे में बताते हैं।
इन 3 तारीखों में जन्में लोगों में कमाल का होता है फैशन सेंस, जानें किसके साथ जमती है इनकी साझेदारी

Image Credit: Freepik

अंक शास्त्र, ज्योतिष की एक महत्वपूर्ण शाखा है। इसमें कुछ विशेष अंको का उल्लेख दिया गया है। यह अंक ग्रहों से गहरा संबंध रखते हैं। इन्हें निकालने के लिए व्यक्ति की जन्म तिथि का सहारा लिया जाता है। ये अंक नौ ग्रहों से संबंधित है जो व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालने का काम करते हैं।

अंक शास्त्र में दिए गए यह मूलांक व्यक्ति के व्यक्तित्व, जीवन और भविष्य की संपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं। अगर आप अपने जीवन में आने वाली परिस्थितियों के संबंध में जानकारी निकालना चाहते हैं। तो इनके जरिए आसानी से सब कुछ समझ सकते हैं। चलिए आज कुछ विशेष तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में जानते हैं।

मूलांक 6 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 6, 15 या फिर 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 कहलाता है। आप इन तारीखों को जब एकल अंक का उत्तर आने तक जोड़ेंगे तो आपको अंत में यही प्राप्त होगा। चलिए इन लोगों के स्वभाव और जीवन के बारे में जान लेते हैं।

शुक्र है स्वामी

अंक शास्त्र में मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र को बताया गया है। शुक्र व्यक्ति के जीवन में सुख सुविधा, मान-सम्मान, धन दौलत, ऐश्वर्य और प्रेम लेकर आता है। यह लग्जरी देने वाला अंक है इसलिए इन लोगों को लग्जरी से काफी लगाव होता है।

स्वभाव से चंचल

मूलांक 6 के लोग चुलबुले स्वभाव के होते हैं। अपने नेचर की वजह से यह हर जगह प्रसिद्ध हो जाते हैं। यह जहां जाते हैं लोग उनके आसपास घूमने लगते हैं। हालांकि, इनका बहुत समय तक किसी एक जगह पर टिकना मुश्किल है।

कमाल का फैशन सेंस

मूलांक 6 के लोगों को ठाठ बाट वाली जिंदगी पसंद होती है। यह आज संवरकर रहना पसंद करते हैं। इनका फैशन सेंस कमाल का होता है। कपड़े से लेकर फुटवियर, एसेसरीज और फैशन से जुड़ी हर चीज यह बिल्कुल अलग और हटकर चुनते हैं।

किसके साथ अच्छा रिश्ता

मूलांक 6 के लोग काफी समझदार होते हैं। ऐसे में अगर यह किसी से साझेदारी करते हैं तो उसे बेहतर ढंग से निभाते हैं। वैसे हर व्यक्ति के साथ कंपैटिबिलिटी बैठा पाना किसी के लिए भी मुमकिन नहीं है। मूलांक 6 के लोगों की बात करें तो इनकी मूलांक 7 और मूलांक 5 के लोगों के साथ अच्छी बनती है। इन लोगों के साथ ये चाहे व्यापार करें या फिर इनका लव रिलेशनशिप हो सब कुछ अच्छी तरह से चलता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews