Hindi News

कभी हार नहीं मानते इन 4 तारीखों में जन्में लोग, दोस्तों के लिए सब कुछ लुटाने को रहते हैं तैयार

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
किसी व्यक्ति की व्यक्तित्व और जीवन के बारे में हम हमेशा राशि के जरिए जानकारी प्राप्त करते हैं। राशि के अलावा जन्म तिथि से प्राप्त होने वाले अंकों से भी सब कुछ पता किया जा सकता है।
कभी हार नहीं मानते इन 4 तारीखों में जन्में लोग, दोस्तों के लिए सब कुछ लुटाने को रहते हैं तैयार

Numerology: जिस तरह से हमारे जीवन में राशि का विशेष महत्व है। उस तरह से जन्म तारीख और अंक भी एक विशेष स्थान रखते हैं। राशि को देखकर जैसे हम व्यक्ति के व्यक्तित्व, जीवन और भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। उस तरह से जन्म तारीख के जरिए भी व्यक्ति के व्यवहार और जीवन में आने वाले परिस्थितियों के बारे में सब कुछ पता किया जा सकता है।

जन्म तिथि के माध्यम से इन सभी चीजों की जानकारी हमें अंक शास्त्र के माध्यम से प्राप्त होती है। अंक शास्त्र में अलग-अलग अंकों का उल्लेख दिया गया है जो ग्रहों और राशियों से संबंधित है। इसमें हम जिन अंकों के माध्यम से जानकारी प्राप्त करते हैं वह मूलांक कहलाते हैं। चलिए आज कुछ विशेष तारीख में जन्मे लोगों के बारे में जान लेते हैं।

मूलांक 2 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 कहलाता है। आज हम आपको इन लोगों के जीवन व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देते हैं।

चालाक और शातिर

मूलांक 2 के लोगों के व्यक्तित्व की बात करें तो यह बहुत ही शातिर किस्म के होते हैं। अपने तेज स्वभाव के कारण यह हमेशा लोगों से अपने काम आसानी से निकलवा लेते हैं। इन्हें लोगों को अपनी बातों में फंसाना और अपनी साइड करना अच्छी तरह से आता है।

दोस्तों के लिए सब कुछ

वैसे तो यह लोग बहुत चालाक होते हैं और आसानी से लोगों को बेवकूफ बना देते हैं। लेकिन उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह अपने दोस्तों को कभी भी धोखा नहीं देते। इन्हें हर मुश्किल पर अपने दोस्तों का बखूबी साथ देते हुए देखा जाता है। दोस्तों के लिए यह अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार हो जाते हैं।

नहीं मानते हार

यह लोग दृढ़ निश्चय स्वभाव के होते हैं। जीवन के किसी भी मोड़ पर आने वाले चुनौतियों से यह घबराते नहीं है और उनका डटकर सामना करते हैं। परिस्थिति चाहे कितनी भी विपरीत क्यों ना हो यह हार नहीं मानते और हमेशा आगे बढ़ते रहते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !