Hindi News

दिवाली के बाद चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, शनि चलेंगे उल्टी चाल, धन-समृद्धि में होगी वृद्धि, खुलेंगे सफलता के द्वार 

Last Updated:
दिवाली के अगले ही शनिदेव वक्री होंगे। सभी राशियों के जीवन को प्रभावित करेंगे। आइए जानें किन-किन लोगों को लाभ होगा?
दिवाली के बाद चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, शनि चलेंगे उल्टी चाल, धन-समृद्धि में होगी वृद्धि, खुलेंगे सफलता के द्वार 

Shani Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना गया। राशि परिवर्तन करने में इस ग्रह को ढाई साल लगते हैं। कुंडली में इस ग्रह की मजबूत स्थिति किसी को भी धनवान बन सकती है।  जातक को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। जीवन की समस्याएं खत्म होती है। शनि देव लोगों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं।

1 नवंबर को शनि उल्टी चाल चलने वाले हैं। करीब 30 साल बाद शनि कुंभ राशि में वक्री होने वाले हैं। इस चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी को फायदा तो किसी को नुकसान होगा। आइए जानें दिवाली के बाद शनि किन-किन लोगों का भाग्योदय करने वाले हैं-

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए शनि की उल्टी चाल लाभकारी सिद्ध होगी। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिलेगा। इनकम में वृद्धि होगी। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। घर- परिवार में खुशहाली आएगी। निवेश पर मुनाफा होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी शनि का वक्री होना शुभ साबित होगा। जातकों को कारोबार में बंपर लाभ होगा। कमाई के अवसर प्राप्त होंगे। वेतन में इजाफा होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।  आत्मविश्वास बढ़ेगा। मनोकामनाओं की पूर्ति हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किस्मत का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी शनि की यह चाल फायदेमंद साबित होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। जीवन में कई बदलाव आ सकते हैं, जिससे आपको फायदा होगा। करियर और कारोबार में सफलता प्राप्त होगी। निवेश पर लाभ होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। धन से जुड़ी परेशानियाँ दूर होगी।

(Disclaimer: इन आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews