Hindi News

23 अक्टूबर तक इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी, शुक्र के घर में चंद्रमा करेंगे संचरण

Last Updated:
चंद्रमा शुक्र के घर में प्रवेश करने जा रहे हैं। दिवाली बाद कई लोगों की किस्मत चमक सकती है। दोनों ग्रहों की कृपा कुछ राशियों के जातकों पर बरसेगी। आइए जानें किन लोगों को सबसे अधिक फायदा होगा? 
23 अक्टूबर तक इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी, शुक्र के घर में चंद्रमा करेंगे संचरण

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा और शुक्र (Shukra) दोनों का ही विशेष महत्व होता है। एक को मन, भावना और मानसिक स्थिरता का कारक माना जाता है। वहीं दूसरे को धन, संपत्ति, प्रेम, सौन्दर्य, आकर्षण और वैवाहिक जीवन का प्रतीक माना गया है। दैत्यों के शुक्र और चंद्रदेव दोनों ही एक दूसरे के शत्रु हैं। दिवाली के बाद इसका अद्भुत संयोग बनने का जा रहा है। सभी 12 राशियों पर इसका असर पड़ेगा।

21 अक्टूबर को चंद्रमा शुक्र की राशि तुला में प्रवेश (Chandra Gochar) करेंगे। यहाँ 23 अक्टूबर तक संचरण करेंगे।इसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान चंद्रमा और सूर्य की युति भी तुला राशि में बनने जा रही है। कई लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। कर्क, मिथुन और तुला राशि के हटकों के लिए यह समय बेहद ही शुभ रहेगा। करियर और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। मानसिक तनाव भी दूर होगा। आइए जानें जातकों और क्या बदलाव होंगे?

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के जातकों के लिए चंद्रमा की यह चाल हर तरीके से लाभकारी सिद्ध होग।  न केवल भाग्य का साथ मिलेगा बल्कि समाज में सम्मान भी बढ़ेगा। कार्यस्थल में प्रमोशन के योग  बन रहे हैं। छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। अटके हुए कम पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली आएगी। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होने वाली है। यदि आप नया घर या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह समय शुभ रहेगा। खान-पान का खास ख्याल रखें।

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि के जातकों पर भी चंद्र देव मेहरबान रहने वाले हैं। बीमारियों से राहत मिलेगी। भूमि और संपत्ति से जुड़े विवाद खत्म होंगे। इनकम में वृद्धि होगी। दोस्तों-रिश्तेदारों की तरफ से गुड न्यूज़ मिल सकती है। नया वाहन खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी। विदेश जाकर जॉब करने या पढ़ाई करने का मौका भी मिल सकता है। पर्सनल लाइफ के लिए भी समय शुभ रहेगा।  दांपत्य जीवन सुखमय होगा, प्यार और साझेदारी बढ़ेगी। स्ट्रेस भी कम होगा।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातकों को भी किस्मत का साथ मिलने वाला है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। करियर में नए मौके मिलेंगे। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। आय में बढ़ोत्तरी होगी। जॉब करने वाले लोगों को कार्यस्थल में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सहकर्मियों के साथ संबंध भी अच्छे होंगे। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए भी यह समय शुभ साबित होगा। प्रेमियों को भी इस दौरान लाभ होगा। हालांकि सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।

  (अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी साझा करना है। यह ज्योतिष गणना और मान्यताओं पर आधारित है। विज्ञान से इसका कोई संबंध नहीं है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज भविष्यवाणियों के आधार कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने की सलाह नहीं देता। न ही इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि करता है।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews