Hindi News

19 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, शुक्र में घर में अस्त होंगे चंद्रमा

Published:
शुक्र के घर में चंद्रमा का अस्त कई राशियों के लिए अत्यंत की लाभकारी सिद्ध होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। सफलता के योग बनेंगे। स्ट्रेस दूर होगा। आइए जानें किन लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा?
19 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, शुक्र में घर में अस्त होंगे चंद्रमा

नवंबर में शुक्र (Shukra) और चंद्रमा का अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। मन और मनोबल के कारक चंद्रदेव 19 नवंबर को असुराचार्य शुक्र की राशि तुला में अस्त होंगे। इस अवस्था में चार दिनों तक रहेंगे। इस दौरान वृश्चिक राशि में भी गोचर करेंगे। फिर धनु राशि में चंद्रमा का उदय होगा। इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। कई लोगों को इस दौरान फायदा होगा।

ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह का खास महत्व है। जिसका हिस्सा शुक्र और चंद्रमा दोनों हैं। दोनों ग्रह व्यक्ति के जीवन को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करते हैं। असुराचार्य शुक्र को धन संपत्ति प्रेम सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है। वहीं चंद्रमा को माता, मन, मनोबल, सुख-शांति और समृद्धि का कारक माना गया है। वर्तमान में धन और वैभव के दाता शुक्र कन्या राशि में संचरण (Shukra Gochar) कर रहे हैं। वहीं चंद्रमा 23 अगस्त को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाले हैं। आइए जानें शुक्र के घर में चंद्रमा (Chandra Asta) के अस्त होने से किन लोगों को सबसे अधिक फायदा होने वाला है?

मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा समय

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। अटका हुआ काम इस दौरान पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। छात्रों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।  निवेश के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। सेहत को भी लाभ होने वाला है। मानसिक तनाव दूर होगा।

तुला राशि वालों के लिए बनेंगे सफलता के योग

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र के घर में चंद्रमा का अस्त अनुकूल रहेगा। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में फायदा होगा। जीवन में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है।  राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। घर में खुशियों का माहौल होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। जॉब में प्रमोशन मिलने के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नया वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं।

कुंभ राशि वालों का जीवन होगा खुशहाल

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी चंद्रमा की यह चाल लाभकारी सिद्ध होगी। समाज में समान बढ़ेगा। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इन्वेस्टमेंट के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। जीवन में खुशहाली आएगी। बिजनेस को लेकर आप इस दौरान कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिससे भविष्य में फायदा होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कला से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप इस दौरान जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज भविष्यवाणियों की कोई गारंटी नहीं लेता है। इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि भी करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews