Hindi News

चित्रा नक्षत्र में शुक्र का गोचर: चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, हर कार्य में मिलेगी सफलता 

Published:
शुक्र का नक्षत्र गोचर कई राशियों का जीवन खुशहाल करेगा। तरक्की के प्रबल योग बनेंगे। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आय कर नए सोर्स बनेंगे। आइए जानें किन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा?
चित्रा नक्षत्र में शुक्र का गोचर: चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, हर कार्य में मिलेगी सफलता 

धन और वैभव के दाता शुक्र (Shukra) की हर एक चाल जातकों के जीवन में बदलाव का कारण बन सकती है। यह ग्रह कुंडली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस चाल धन, संपत्ति, सौंदर्य, प्रेम, विलासता, सुख-सुविधा, वैवाहिक जीवन और अन्य क्षेत्रों को प्रभावित करती है। दैत्यों के गुरु की कृपा से व्यक्ति धनवान और सफल बन सकता है। शुक्र को नक्षत्र परिवर्तन करने में 13 दिन का समय लगता है।

अक्टूबर में शुक्र मंगल के नक्षत्र “चित्रा” में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र का ज्योतिष शास्त्र में बेहद ही खास महत्व होता है। इस पर मंगल का शासन होता है। वहीं इसके देवता विश्वकर्मा हैं। यह कन्या राशि और तुला राशि में फैला है। वास्तु कला, डिजाइनिंग, क्रिएटिविटी सौंदर्य इत्यादि से इसका संबंध होता है। इस नक्षत्र में जन्मे लोग परिश्रमी, रचनात्मक, साहसी और ऊर्जावान होते हैं।

शुक्र के इस नक्षत्र गोचर (Shukra Gochar 2025) का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए यह चाल नकारात्मक तो किसी के लिए सकारात्मक रहेगी। कुछ लोगों को इस दौरान खूब फायदा होगा। चारों तरफ से अच्छी खबर मिलेगी। आइए जानें किन लोगों को किस्मत का साथ मिलने वाला है?

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

शुक्र की यह चाल वृषभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगी। छात्रों को इस दौरान अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में नए मौके मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश पूरी होगी। कारोबार में भी मुनाफा बढ़ेगा। पर्सनल लाइफ में भी खुशहाली आएगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों और परिवार के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातकों को शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन धनवान बनने वाला है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस दौरान नया घर या भूमि की खरीदारी हो सकती है। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। वेतन में वृद्धि होगी। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातकों को इस दौरान फायदा होगा। विवाह की बात पक्की हो सकती है। प्रेमियों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। करियर में भी लाभ होगा। मनचाही नौकरी मिल सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। यह ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग समेत विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। न ही भविष्यवाणियों के आधार पर जीवन की महत्वपूर्ण फैसले की सलाह देता है।) 

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews