Hindi News

एक साल बाद होगी शुक्र की घर वापसी, इन 5 राशियों की होगी चांदी, 29 जून से चमकेगा भाग्य, बढ़ेगा बैंक बैलेंस, बनेंगे बिगड़े काम

Published:
शुक्र 7 दिनों में अपनी चाल बदलेंगे। स्वराशि में प्रवेश करेंगे। कई राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। सफलता के द्वार खुलेंगे। पैसों की तंगी दूर होगी। आइए जानें किन लोगों को लाभ होगा?
एक साल बाद होगी शुक्र की घर वापसी, इन 5 राशियों की होगी चांदी, 29 जून से चमकेगा भाग्य, बढ़ेगा बैंक बैलेंस, बनेंगे बिगड़े काम

शुक्र अपनी चाल बदलकर सभी राशियों के जीवन को प्रभावित करते हैं। इनकी स्थिति आर्थिक स्थिति, लव लाइफ, करियर, वैवाहिक जीवन इत्यादि को निर्धारित करती है। यदि दैत्यों के गुरु किसी को भी धनवान बना सकते हैं, तो किसी व्यक्ति के गिरीबी का कारण भी बन सकते हैं। इस ग्रह को प्रेम, धन, सुंदरता, कला, संपत्ति, समृद्धि इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। जून का महीना काफी विशेष है। शुक्र अपनी राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

29 जून को शुक्र अपनी चाल बदल लेंगे। खुद की राशि वृषभ में प्रवेश (Shukra Gochar) करेंगे। यहाँ 26 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। ऐसा संयोग करीब एक साल बाद बन रहा है। यह गोचर किसी के लिए किस्मत के दरवाजे खोलेगा तो किसी पर मुसीबत का पहाड़ भी टूट सकता है। कुछ राशियाँ ऐसी हैं, जिनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। आइए जानें किसी लोगों सबसे अधिक फायदा होने वाला है?

खास व्यक्ति से होगी वृश्चिक राशि वालों की मुलाकात

शुक्र वृश्चिक राशि के जातकों का भाग्योदय करने वाले हैं। हर काम में सफलता मिलेगी। इनकम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को भी इस दौरान मुनाफा होगा।  पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में संतुलन बना रहेगा। किसी नए और खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा।

कन्या राशि का जीवन होगा खुशहाल

कन्या राशि के जातकों पर शुक्र मेहरबान रहने वाले हैं। सुख और समृद्धि में वृद्धि होने वाली है। परिवार में हो रहे लड़ाई झगड़े खत्म होंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा। यात्रा से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किस्मत का साथ मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार

सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह समय लाभकारी सिद्ध होगा। कैरियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार का विस्तार होगा। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए या समय शुभ रहेगा। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी।

कर्क राशि को मिलेगा प्रमोशन, बढ़ेगा वेतन

कर्क राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। शुक्र की खास कृपा इनपर बरसने वाली। प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। बिजनेस में भी फायदा होगा। पैसों की तंगी दूर होगी। कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

मेष राशि वालों पर बरसेगा धन

मेष राशि के जातकों को करियर में खूब तरक्की मिलेगी। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। अटका हुआ धन वापस आएगा। बिगड़े हुए काम भी बनेंगे। बिजनेस  का विस्तार करने के लिए यह समय शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध भी अच्छे होंगे।

इन राशियों के लिए मुश्किल भरा रहेगा समय 

कुछ राशि के जातकों के लिए शुक्र की यह चाल परेशानियां भी बढ़ाने वाली है। मीन राशि के जातकों को इस दौरान आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है। अस्पताल के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं। मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह समय थोड़ा कठिनाइयों से भरा रहेगा। कोई करीबी व्यक्ति इन्हें धोखा दे सकता है।  संभलकर रहने की जरूरत है। हड़बड़ी में कोई भी काम न करें।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। जो ज्योतिष सिद्धांतों, पंचांग, ग्रंथों, मान्यताओं और अन्य माध्यमों पर आधारित है। यह वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित नहीं है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज भविष्यवाणियों के सटीकता और सत्यता का दावा हम नहीं करते। व्यक्तिगत, स्वास्थ्य संबंधी और वित्तीय फैसले लेने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !