ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह (Shukra) जातकों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह धन-समृद्धि, प्रेम, कला, करियर, वैवाहिक जीवन और लव लाइफ जैसे क्षेत्रों को नकारात्मक और सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। शुक्र साल 2026 में 42 दिनों तक उल्टी चाल चलने वाले। शुक्राचार्य के वक्री होने से सभी 12 राशियों का जीवन प्रभावित होगा। कई लोगों को इस दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

3 अक्टूबर 2026 को तुला राशि में असुरों के गुरु शुक्र वक्री होंगे। इस अवस्था में 14 नवंबर तक रहेंगे। इस दौरान कई लोगों के जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। घर-परिवार में लड़ाई-झगड़े भी बढ़ सकते हैं। आइए जानें किन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है?

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल नहीं रहेगा। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में भी मुश्किलें नहीं बढ़ सकती हैं। इसलिए अपने काम पर फोकस करें। वाद-विवाद में फंसने की गलती न करें। कारोबार करने वाले लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं रहेगा, भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। उधार देने की गलती न करें। धन खर्च पर काबू रखें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ नहीं रहेगा। शुक्र की वक्री चाल आर्थिक तंगी का कारण बन सकती है। सेहत को लेकर भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। धन खर्च में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं इनकम कम हो सकती है। इस दौरान सोच-विचार कर निवेश करें। बिजनेस और करियर के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं रहेगा। सफलता के लिए अधिक मेहनत की जरूरत पड़ेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए भी शुक्र की वक्री चाल नुकसानदायक साबित हो सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। त्वचा से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। बिजनेस को लेकर कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। इस दौरान निवेश करने से बचें। कार्य क्षेत्र में जॉब प्रेशर भी बढ़ सकता है।  प्रमोशन पर भी रोक लगा सकती है। आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों की सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। न ही भविष्यवाणियों की कोई गारंटी लेता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)