Hindi News

भोपाल में होगी वायुसेना के लिए अग्निवीर भर्ती, 15 से 26 जुलाई तक बोट क्लब में होगी फिजिकल एक्टीविटी परीक्षा

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
फिजिकल एक्टीविटी के दौरान मुख्यमंत्री निवास गेट-1 से वन विहार गेट तक प्रातः-05ः00 बजे से 09ः00 बजे तक इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगेा। वन विहार जाने वाले गेट नम्बर-02 का प्रयोग करे।
भोपाल में होगी वायुसेना के लिए अग्निवीर भर्ती, 15 से 26 जुलाई तक बोट क्लब में होगी फिजिकल एक्टीविटी परीक्षा

भोपाल में 15 जुलाई से 26 जुलाई तक भारतीय वायुसेना के लिए अग्निवीर भर्ती आयोजित की जा रही है, इस भर्ती में बड़ी संख्या में आवेदक शामिल हो रहे है। इस परीक्षा के लिए भोपाल पुलिस न आम जनता के लिए निर्देश जारी किए है।

दिशा-निर्देश आम जनता के लिए जारी 

15.जुलाई से 26 जुलाई तक वायु सेना अग्निवीर योजना के तहत भर्ती का आयोजन बोट क्लब पर किया जा रहा है। इस हेतु फिजिकल एक्टीविटी के दौरान मुख्यमंत्री निवास गेट-1 से वन विहार गेट तक प्रातः-05ः00 बजे से 09ः00 बजे तक इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगेा। वन विहार जाने वाले गेट नम्बर-02 का प्रयोग करे।

पुलिस की अपील 

नगरीय पुलिस भोपाल का आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करे, तथा अपने वाहनों में उक्त प्रतिबंधित वस्तुओं का उपयोग नहीं करें। यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !