Hindi News

सीएम डॉ. मोहन यादव आज नशामुक्ति शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल, विवेकानंद पुरस्कार व पेंशन राशि का वितरण भी करेंगे

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
सरकार ने लोगों से नशामुक्ति अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है। नशा न सिर्फ स्वास्थ्यगत समस्याओं का कारण बनता है बल्कि ये व्यक्ति के पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी तबाह कर देता है। ये लत सिर्फ उस व्यक्ति को ही नहीं बल्कि उससे जुड़े कई रिश्तों और लोगों को प्रभावित करती है। इसीलिए नशे को पहली बार और हर बार ना करना ही समझदारी है।
सीएम डॉ. मोहन यादव आज नशामुक्ति शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल, विवेकानंद पुरस्कार व पेंशन राशि का वितरण भी करेंगे

सीएम डॉ. मोहन यादव बुधवार को भोपाल में राज्य स्तरीय नशामुक्ति शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वर्ष 2023-2024 के विवेकानंद नशा मुक्ति पुरस्कार वितरण किए जाएंगे। साथ ही हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का अंतरण भी करेंगे।

आयोजन राजधानी में रवीन्द्र भवन के हंसध्वनि सभागार में आयोजित होगा। नशामुक्ति शपथ ग्रहण समारोह में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह भी उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

राज्य स्तरीय नशामुक्ति शपथ ग्रहण समारोह

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज राज्य स्तरीय नशामुक्ति शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे जहां लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई जाएगी। यह कार्यक्रम नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और समाज को नशामुक्त बनाने के संकल्प को सशक्त करना है। इस समारोह में वर्ष 2023-24 के विवेकानन्द नशामुक्ति पुरस्कार का वितरण किया जाएगा। साथ ही सिंगल क्लिक के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को पेंशन राशि का वितरण भी किया जाएगा।

नशे से दूरी, है जरूरी 

प्रदेश सरकार ने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इस मुहिम में सक्रिय रूप से भाग लें और ‘नशे को पहली बार ना, और हर बार ना’ का संदेश अपने परिवार और समुदाय तक पहुंचाएं। नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करती है। शराब, तंबाकू या किसी भी अन्य मादक पदार्थ का सेवन न सिर्फ स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है, बल्कि ये पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी बुरी तरह से बिखर देता है। नशे की लत के कारण आर्थिक तंगी, अपराध और घरेलू हिंसा जैसी समस्याएं भी बढ़ती हैं। इसीलिए सरकार लगातार नशामुक्ति के लिए अलग अलग अभियान चला रही है। इससे पहले मध्यप्रदेश पुलिस ने 15 से 30 जुलाई तक राज्यभर में नशा मुक्ति अभियान चलाया था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews