Hindi News

कांग्रेस 26 जनवरी को महू में निकालेगी संविधान बचाओ यात्रा, जीतू पटवारी बोले 2025 कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने का साल

Written by:Atul Saxena
Published:
जीतू पटवारी ने कहा इसलिए 26 जनवरी को महू में संविधान बचाने के लिए महत्वपूर्ण यात्रा कांग्रेस निकालने जा रही है, हम आज की बैठक में यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेंगे।
कांग्रेस 26 जनवरी को महू में निकालेगी संविधान बचाओ यात्रा, जीतू पटवारी बोले 2025 कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने का साल

Jitu Patwari

Bhopal News : संविधान बचाने का नारा देने वाली कांग्रेस अब मुखर होकर इस मुद्दे पर इस साल भी हमलावर होने का मन बना चुकी है, मध्य प्रदेश कांग्रेस भी इसे लेकर तैयारी कर रही है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने घोषणा की है कि 26 जनवरी को बाबा साहब की जन्म स्थली महू में विशाल संविधान बचाओ यात्रा कांग्रेस निकालेगी।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भोपाल स्थित मुख्यालय में आज संविधान बचाओ यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की जा रही है जहाँ इसे लेकर कार्य योजना बनाई जाएगी और जिम्मेदारियां सौंपी जायेंगी, बैठक से पहले जीतू पटवारी ने मीडिया से बात की और इस यात्रा को निकालने और संगठन की प्लानिंग के बारे में बताया।

2025 का साल कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने का साल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा 2025 का साल कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने का साल है, आम जनता, , किसान, गरीब, दलित सभी को सशक्त विपक्ष की आवश्यकता होती है इसलिए कांग्रेस का दायित्व है वो उनकी आवाज बने इसलिए कांग्रेस का इन लोगों तक की पेठ बढ़ाना लक्ष्य है।

कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता बनेगा जनता की आवाज 

उन्होंने कहा आज पार्टी को मजबूत करना हमारी आवश्यकता है, पार्टी का एक एक कार्यकर्ता एक एक नेता,  जिन्होंने 40 साल पार्टी को सींचा है और इस प्रदेश की जनता की आवाज उठाई सब एक साथ है, जीतू पटवारी बोले हम 25 साल से सरकार में नहीं है लेकिन हम जनता की आवाज उठा रहे हैं।

संविधान का अपमान भाजपा की सोची समझी साजिश 

उन्होंने कहा अगले साल चुनाव नहीं हैं फिर भी जैसे चुनाव वाले साल मेहनत की आवश्यकता होती है  वैसी हर साल है और उसी तरह अब संगठन को तराशेंगे क्योंकि बाबा साहब का संविधान खतरे में है, जीतू  पटवारी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा बाबा साहब का अपमान भाजपा की एक सोची समझी साजिश है।

कांग्रेस ने शहादत दी, इतिहास रचा अब संविधान बचाने आगे आई है

बाबा साहब जिन्होंने देश के लोगों को उनके मौलिक अधिकार दिए कांग्रेस ने उन्हें संविधान सभा का चेयरमेन बनाया आज भाजपा उन्हें अपमानित कर रही है, कांग्रेस ने देश की आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, शहादत दी इतिहास रचा अब संविधान बचाने कांग्रेस आगे आई है।

26 जनवरी को महू में विशाल संविधान बचाई यात्रा 

जीतू पटवारी ने कहा इसलिए 26 जनवरी को महू में संविधान बचाने के लिए महत्वपूर्ण यात्रा कांग्रेस निकालने जा रही है, हम आज की बैठक में यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेंगे, उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता जी जान से जुटा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews