भोपाल| उपचुनाव (Byelection) से पहले कांग्रेस (Congress) ने बड़ा एलान किया है| पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Singh Verma) ने ट्वीट कर कहा है कि दोबारा सत्ता में आते ही सबसे पहले अतिथि शिक्षकों को नियमित किया जाएगा| हालाँकि प्रदेश में अतिथि शिक्षक सालों से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं| लेकिन न तो उनकी कांग्रेस ने सुनी और न ही भाजपा सरकार ने| लेकिन फिलहाल उपचुनाव से पहले एक बार फिर नियमितीकरण बड़ा मुद्दा बन गया है|
प्रदेश में 26 सीटों पर उपचुनाव होना है, अभी चुनाव को लेकर तारीखें भी तय नहीं हुई है| लेकिन चुनावी वादों की बरसात शुरू हो गई है| कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए अतिथि शिक्षकों को लेकर बड़ा एलान किया है| अगर कांग्रेस की सरकार दोबारा बनती है तो अतिथि शिक्षकों को नियमित किया जाएगा| पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने ट्वीट का कहा “मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षकों को माननीय कमलनाथ जी का बड़ा वचन। पुनः सरकार में वापसी करते ही पहली कैबिनेट बैठक में अतिथि शिक्षकों को करेंगे नियमित”। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अतिथि शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाक़ात के बाद यह आश्वासन दिया है|
बता दें कि भाजपा जब विपक्ष में थी तब अतिथि शिक्षकों को नियमित करने के आश्वासन भी किए थे| ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अतिथि शिक्षकों के लिए सड़कों पर उतरने की भी बात कही थी| लेकिन अब जब भाजपा दोबारा सत्ता में है फिर भी नियमितीकरण को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया| वहीं कांग्रेस जब सत्ता में थी तब अतिथि शिक्षकों को नियमितिकरण का समाधान नहीं निकाला गया| लेकिन विपक्ष में आने पर कांग्रेस को एक बार फिर उनकी याद आ गई है|
मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षकों को माननीय कमलनाथ जी का बड़ा वचन।
पुनः सरकार में वापसी करते ही पहली कैबिनेट बैठक में अतिथि शिक्षकों को करेंगे नियमित।
— Sajjan Singh Verma (@sajjanvermaINC) July 22, 2020
पहली कैबिनेट बैठक में ही अतिथि शिक्षकों को करेंगे नियमित – कमलनाथ
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने अतिथि शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाक़ात कर सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली बैठक में अतिथि शिक्षकों को नियमित करने का वचन दिया है।
जो कहते हैं, वो करते हैं,
ऐसे हैं हमारे कमलनाथ। pic.twitter.com/8sTwLV4SgO— MP Congress (@INCMP) July 22, 2020






