सीएम मोहन यादव ने आज, बुधवार को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त के लिए 2148 करोड़ से अधिक राशि जारी कर दी है। खास बात ये है कि 39वीं किस्त के 1500 रुपये के साथ सीएम ने रक्षाबंधन के शगुन के तौर पर 250 रुपये की अतिरिक्त राशि भी जारी की है। इसी प्रकार प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में 1500 रुपए की जगह कुल 1,750 रूपये की संयुक्त राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है।
बता दें कि त्योहार के चलते इस बार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त के रूप में 1,500 प्रति हितग्राही कुल 1,835.46 करोड़ रुपये से अधिक और रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर 250 प्रति हितग्राही कुल 312.83 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त सहायता दी गई है।
इस अवसर पर सीएम डॉ. यादव को बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा और योजना के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इसके पहले मुख्यमंत्री जी ने स्व-सहायता समूहों की बहनों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देश की हर बहन के जीवन में सुख, समृद्धि और सम्मान बढ़े, वह आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करे, इसी संकल्प के साथ हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। आज 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1,500 की मासिक किस्त के साथ रक्षाबंधन के नेग के रूप में 250 की अतिरिक्त राशि अंतरित की गई है। यह आर्थिक संबल बहनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। छोटी-छोटी जरूरतें, बड़े सपनों की राह में कभी रुकावट न बनें, इसी सोच के साथ ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ महिलाओं के जीवन में संबल और आत्मनिर्भरता का आधार बन रही है, क्योंकि, सम्मान सिर्फ शब्दों से नहीं, साथ निभाने से होता है।
लाड़ली बहना योजना पर एक नजर
- मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरूआत की गई थी।
- 10 जून 2023 को योजना की पहली किस्त जारी की गई थी।
- योजना के प्रारंभ में प्रत्येक पात्र महिला को 1,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाते थे।
- अक्टूबर 2023 में राशि 1000 से बढ़ाकर 1,250 रुपये प्रतिमाह की गई।
- नवंबर 2025 से राशि में पुनः 250 रुपए की वृद्धि कर इसे 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया।
- जून 2023 में योजना की शुरुआत से लेकर अगस्त 2026 तक की कुल 39 किश्तों के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के खातों में 63 हजार 248 करोड़ रुपये की सहायता राशि अंतरित की जा चुकी है।
- चालू वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए राज्य सरकार ने इस योजना के लिये 23,882.81 करोड़ रुपये का विस्तृत बजट प्रावधान रखा है।
Ladli Behna Yojna: कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
यदि आप अपनी किस्त का स्टेटस चेक करना चाहती हैं, तो आधिकारिक पोर्टल (cmladlibahna.mp.gov.in) पर जाकर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर अपना समग्र आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के जरिए पूरी जानकारी देख सकती हैं। आइए जानतें हैं प्रक्रिया…
- सबसे पहले लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
- अब वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
क्लिक करें। - इसके बाद दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
- यहां कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें। - ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 'लाड़ली बहना योजना' के अंतर्गत प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में (रक्षाबंधन के शगुन की राशि प्रति लाभार्थी ₹250 सहित) ₹2148 करोड़ से अधिक राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।… pic.twitter.com/axSt1ZNguj
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 19, 2026
प्रदेश की हर बहन के जीवन में सुख, समृद्धि और सम्मान बढ़े, वह आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करे, इसी संकल्प के साथ हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
आज 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की ₹1,500 की मासिक किस्त के साथ रक्षाबंधन… pic.twitter.com/qlaUgtJ1Ef
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 19, 2026
स्नेह की डोर
बहनों के स्वावलंबन की ओर…मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 1.25 करोड़+ लाड़ली बहनों को ₹2,148 करोड़+ का अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
🗓️ 19 अगस्त, 2026
📍 मैहर@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #Ladli_Behna pic.twitter.com/CtHxBX3clw— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 19, 2026






