Hindi News

मध्य प्रदेश को 371 लाख की सौगात, किसानों को मिलेगा लाभ, ये शहर होंगे लाभान्वित

Written by:Pooja Khodani
Published:
मध्य प्रदेश को 371 लाख की सौगात, किसानों को मिलेगा लाभ, ये शहर होंगे लाभान्वित

भोपाल/इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इंदौर के महू और भोपाल को दो बड़ी सौगातें मिली है।एक तरफ सिंचाई के लिये इंदौर महू क्षेत्र को बड़ी सौगात दी गई।जल संसाधन मंत्री और पर्यटन मंत्री द्वारा बहुप्रतीक्षित गोकल्या कुण्ड सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया गया और सिंचाई परियोजना का नामकरण माता शबरी के नाम से हुआ। इस परियोजना से किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।वही भोपाल में चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग द्वारा लगभग 38 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया गया।

यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार का एक और बड़ा फैसला, अब होगी ई-टेन्डरिंग व्यवस्था, ऐसे होगा काम

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर तथा जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने  इंदौर जिले के महू क्षेत्र में सिंचाई के लिए बड़ी सौगात दी। उन्होंने महू विधानसभा क्षेत्र के गोकल्या कुण्ड में 333 लाख रुपये लागत की बहुप्रतीक्षित सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल कर उत्सव मनाया और शासन का आभार व्यक्त किया।वही जल संसाधन मंत्री सिलावट ने कहा कि गोकल्या कुण्ड तालाब सिंचाई योजना का नामकरण माता शबरी के नाम पर किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने प्रस्ताव बनाने निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जल संसाधन मंत्री सिलावट ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास में अनुसूचित जनजाति के लोगों की अहम भूमिका है। इस वर्ग का कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस वर्ग के विकास में कोई कोर कसर नहीं रखें।  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश का चहुँमुखी विकास किया जा रहा है।  333 लाख रुपए इस योजना से 130 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी। योजना के पूर्ण हो जाने पर क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति के 180 कृषक परिवारों को सिंचाई सुविधा मिलेगी।अब प्रति वर्ष वे तीन फसल ले सकेंगे। कृषि उत्पादन बढ़ेगा। किसानों की आर्थिक उन्नति होगी।

यह भी पढ़े.. MP News : अधिकारी-कर्मचारी के सेवानिवृत्ति पर बड़ी खबर, शासन ने जारी किए आदेश

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों के लंबे संघर्ष के बाद इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी मिली है। इसके लिए जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट बधाई के पात्र हैं। हमारी सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। सड़क, बिजली, पानी की विशेष व्यवस्था की जा रही है।  इस परियोजना से धरती माँ की प्यास बुझेगी। जब धरती में पर्याप्त पानी रहेगा तो किसानों के जीवन में भी खुशहाली आएगी। किसानों का आव्हान किया कि वे रासायनिक खादों का संतुलित उपयोग करें। जैविक खेती और प्राकृतिक खेती को अपनाएँ। उन्होंने ग्रामीणों को 3 हजार पौधे लगाए जाने का संकल्प दिलवाया।

भोपाल को नई सड़क

इसके अलावा भोपाल में चिकित्सा शिक्षा मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने आज नरेला विधानसभा क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी, दशमेश नगर और सेमरा राजीव नगर में लगभग 38 लाख की लागत के सड़क निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया और कहा कि नरेला विधानसभा में पक्की सड़कें, नाली, पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। वर्ष 2008 के पहले के नरेला और आज के नरेला में अंतर साफ नज़र आता है। पहले जहाँ क्षेत्र के नागरिक शुद्ध पेयजल से वंचित थे, वहीं आज नरेला विधानसभा में घर-घर नर्मदा जल पहुँच रहा है।

मंत्री  सारंग ने क्षेत्र में पक्की सड़कों के निर्माण कार्य को लेकर कहा कि एक समय नरेला में पक्की सड़कों का अभाव होने के कारण नागरिकों को आवागमन में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, परंतु पक्की सड़कों के साथ ही क्षेत्र में ट्रैफिक के दबाव को नियंत्रित करने के लिये 5 फ्लाईओवर की सौगात भी मिली है। वे नरेला विधानसभा के निरंतर विकास के लिये संकल्पित हैं। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के नागरिकों ने मंत्री सारंग का आभार माना।

नरेला विधानसभा में सड़क निर्माण कार्यों की लागत

  • सुभाष कॉलोनी में लगभग 9 लाख रूपये।
  • दशमेश नगर में लगभग 7 लाख रूपये।
  • सेमरा राजीव नगर में लगभग 22 लाख रूपये।
  • कुल लागत लगभग 38 लाख रूपये
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews