MP Board: 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक और सुनहरा मौका, निर्देश जारी

mp school

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र में माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education-MP Board) द्वारा 10वीं हाईस्कूल परीक्षा 30 अप्रैल से 19 मई 2021 तथा 12वीं हायर सेकण्डरी परीक्षा 01 मई से 21 मई 2021 से आयोजित की जाएगी।इसी बीच MP Board से वंचित हुए 10वीं और 12वीं के छात्रों (Student) के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है।

यह भी पढ़े.. MP Board: 9वीं और 11वीं की परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी, देखें डिटेल्स

दरअसल, कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा में आवेदन करने से वंचित विद्यार्थियों के लिए एक और सुनहरा मौका है।  शैक्षणिक सत्र 2020-21 में MP Board की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा में आवेदन करने से वंचित विद्यार्थियों के लिए राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल से परीक्षा कराने के संबंध में निर्देश जारी किए गए है।

इसके माध्यम से कोविड -19 संक्रमण के कारण सत्र 2020-21 में मण्डल की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा में आवेदन करने से वंचित विद्यार्थियों के अध्यापन की निरंतरता बनाये रखने के लिये एक अवसर प्रदान किया जाना है। इसके लिए राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल (State Open School Education Board Bhopal) द्वारा संचालित ‘रूक जाना नहीं योजना’ (Ruk jana nahin yojana) के तहत ऐसे विद्यार्थियों के लिये कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की विशेष परीक्षा आयोजित की जाना है।

यह भी पढ़े.. Bank Holidays 2021 : होली से पहले निपटा लें जरुरी काम, 10 दिन बंद रहेंगे बैंक

वही MP Board द्वारा सत्र 2020-21 के लिए जारी किये गये ब्लू प्रिंट (Blu Print) एवं पाठ्यक्रम को ही ‘रूक जाना नहीं योजना’ के लिये लागू किया जायेगा। अतः ऐसे विद्यार्थियों को ड्रापआउट होने से रोकने के लिये जून माह 2021 में परीक्षा आयोजित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का अनुरोध किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews