Hindi News

MP Corona: आज फिर 15 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 150 पार, भोपाल में हालात गंभीर

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP Corona: आज फिर 15 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 150 पार, भोपाल में हालात गंभीर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना केसों ने चिंता बढ़ा दी है, अगस्त के बाद दिसंबर में एक बार फिर एक्टिव केसों (MP Corona Active Case Today) की संख्या 150 पार हो गई है, हालांकि रिकवरी रेट 98% से ज्यादा बना हुआ है।आज शुक्रवार 10 दिसंबर 2021 को एक बार फिर 15 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है।इसमें अकेले 8 केस भोपाल में मिले है, जो कि चिंता का विषय है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलेगा New Year गिफ्ट, बढ़ेगी 21 हजार तक सैलरी, बकाया DA arrears पर नई अपडेट

मध्य प्रदेश में आज 15 केस मिले है, जिसमें भोपाल में 8, इंदौर में 3, जबलपुर, अलीराजपुर, अनूपपुर और शहडोल में 1-1 पॉजिटिव मिला है, जिसके बाद संक्रमण दर 0.02 प्रतिशत हो गई। इसके अलावा जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, होशंगाबाद, सिंगरौली आदि जिलों में भी नए संक्रमित मिल चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश में 154 एक्टिव केस हैं। MP में 1 से 9 दिसंबर तक 136 केस आए है।इनमें इंदौर-भोपाल में सबसे ज्यादा केस मिले है। वही जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, होशंगाबाद, सिंगरौली आदि जिलों में भी नए संक्रमित मिल चुके हैं।वर्तमान में भोपाल में 75 और इंदौर में 48 एक्टिव केस है।

यह भी पढ़े.. MP School: छात्रों को लेकर चिंतित बाल आयोग, DEO को लिखा पत्र, दिए ये निर्देश

दिसंबर के आंकड़ों की बात करें तो 1 दिसंबर को 17, 2 दिसंबर 12, 3 दिसंबर को 15, 4 दिसंबर को 18 , 5 दिसंबर को 10 केस, 6 दिसंबर 17, 7 दिसंबर को 16, 8 दिसंबर को 14, 9 दिसंबर को 16 और आज 10 दिसंबर को 15  नए केस मिले है। 10 दिनों में 150 केस मिले है। 9 दिन में भोपाल में 62 और इंदौर में 44 मामले सामने आ चुके हैं। प्रदेश में अब तक 7 लाख 93 हजार 314 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 631 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 10 हजार 529 लोगों की जान जा चुकी है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews