मध्य प्रदेश शासन ने सूबेदार को रक्षित निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया है और इसके आदेश जारी कर दिए हैं, पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी सूची में 168 पुलिस अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें पदोन्नति दी गई है।
पीएचक्यू भोपाल ने आदेश में बताया गया है कि सूबेदार/ प्रभारी रक्षित निरीक्षकों को आगामी आदेश तक रक्षित निरीक्षक के पद पर वेतनमान 9300-349800+4200 पे मेट्रिक्स लेवल 10 पर पदस्थ किया जाता है, आदेश में कहा गया है कि जिन्हें पदोन्नत किया गया है वे उसी स्थान पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
निलंबन और विभागीय जाँच की जानकारी PHQ को देनी होगी
PHQ के आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि पदोन्नत रक्षित निरीक्षक निलंबित हो या उसकी विभागीय जाँच चल रही हो और आरोप पत्र दिया गया हो अथवा किसी आपराधिक आरोप के आधार पर न्यायालय में कोई प्रकरण चल रहा हो तो उसकी जानकारी मुख्यालय को भेजें, यदि इन सबके बावजूद उसे कार्यमुक्त किया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी इकाई प्रमुख की होगी।
पुलिस मुख्यालय का पदोन्नति आदेश













