Hindi News

MP Weather: फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम, इन जिलों में आज बारिश के आसार, जानें अपडेट्स

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP Weather: फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम, इन जिलों में आज बारिश के आसार, जानें अपडेट्स

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  पश्चिमी विक्षोभ के बार बार एक्टिव होने से मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather Update Today 25 Feb 2022) में तेजी से बदलाव हो रहा है और जगह जगह बादल छाने के साथ बारिश हो रही है। वर्तमान में एक साथ 4 सिस्टम एक्टिव है और 28 फरवरी को फिर नया वेदन सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है, जिससे हवाओं का रूख बदलेगा और वातावरण में नमी आने से फिर बारिश होगी।  मप्र मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज शुक्रवार को सिवनी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम जिलों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है और 16 किमी/ घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

यह भी पढ़े… Weather Update: पश्चिमी विक्षोक्ष से बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान, कश्मीर के ऊपर चक्रवात के रूप में, दूसरा पूर्वोत्तर अफगानिस्तान के आसपास और तीसरा पश्चिमी मध्य प्रदेश और बांग्लादेश के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण के साथ पश्चिमी मध्य प्रदेश से लेकर पूर्वी मध्य प्रदेश और झारखंड से होते हुए भी बंगाल तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है।इन चारों सिस्टमों के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव हो रहा है। पश्चिमी मध्य प्रदेश पर एक चक्रवाती घेरा बनने से नागालैंड तक एक द्रोणिका जा रही है,जिसके प्रभाव से ग्वालियर-चंबल में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, 3 दिन बाद 28 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है, इसके असर से मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में बौछारें पड़ने की भी संभावना है। आगामी दिनों में जबलपुर सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में बादल छाने कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक बारिश होगी और ग्वालियर-चंबल में बादल छाएंगे। मार्च के पहले हफ्ते में भी नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे ग्वालियर समेत प्रदेश का मौसम प्रभावित रहेगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, सैलरी में होगा 70 से 2 लाख तक इजाफा! एरियर भी मिलेगा

मौसम विभाग (MP Weather Report) के मुताबिक,  पिछले 24 घंटों में शहडोल, रीवा और जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई ।सबसे न्यूनतम तापमान 11.5% मंडला में दर्ज किया गया। रीवा और ग्वालियर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से अधिक और शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।  इसके अलावा पिछले 24 घंटे में सिवनी के 40 से ज्यादा गांवों में तेज बारिश के साथ जोरदार ओलावृष्टि हुई, जिसके एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

राज्यों का हाल

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार,आज दिल्ली, बिहार, जम्मू, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई जगह बारिश हो सकती है।पंजाब, सिक्किम, असम, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार में भी बारिश के आसार है। वही उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश बर्फबारी हो सकती है।मेघालय, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। ओडिशा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, दादरा नगर हवेली, गोवा, दमन और दीव में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कई इलाकों में आंशिक बादल और हल्की बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews