Hindi News

MP Weather: मप्र में आज से बढ़ेगी ठंड, ग्वालियर में पारा लुढ़का, इन जिलों में कोहरा

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP Weather: मप्र में आज से बढ़ेगी ठंड, ग्वालियर में पारा लुढ़का, इन जिलों में कोहरा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather Update Today) में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे है। पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं से मौसम सर्द हो चला है।आज शुक्रवार 10 दिसंबर 2021 से पारा गिरने और ठंड बढ़ने के आसार है।पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम पारा ग्वालियर 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज शुक्रवार 10 दिसंबर 2021 को  6 जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े.. MP पंचायत चुनाव की बड़ी खबर, SC पहुंचा आरक्षण का मामला, शनिवार को सुनवाई

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, मुरैना, भिंड, दतिया,ग्वालियर, छतपपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में मध्यम कोहरा छाने के आसार है।उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और वातावरण में नमी के चलते कहीं कहीं बादल छाए हुए है।वही आज 10 दिसंबर 2021 से पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के आसार है, जिसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। इससे राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में ठंड बढ़ेगी।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलेगा New Year गिफ्ट, बढ़ेगी 21 हजार तक सैलरी, बकाया DA arrears पर नई अपडेट

मौसम विभाग (MP Weather Update) के मुताबिक, भोपाल-इंदौर और जबलपुर में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।   भोपाल में 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में 14.6 और जबलपुर में 14.7 डिग्री तापमान रहा।गुरुवार की रात में कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच पहुंच गया। इनमें ग्वालियर, नौगांव और खजुराहो ऐसे शहर है, जहां पर पारा 7 से 9 डिग्री के बीच रहा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews