Hindi News

रेल्वे की फेस्टिवल सौगात : रानी कमलापति–रीवा होली विशेष ट्रेन, भोपाल मंडल के विदिशा एवं बीना स्टेशन से होकर गुजरेगी

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
गाड़ी संख्या 02185 रानी कमलापति–रीवा होली विशेष ट्रेन दिनांक 08 मार्च 2025 एवं 12 मार्च 2025 को रानी कमलापति स्टेशन से रात 22.15 बजे प्रस्थान कर, रात 23.10 बजे विदिशा, अगले दिन 00.20 बजे बीना एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए सुबह 07.30 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।
रेल्वे की फेस्टिवल सौगात : रानी कमलापति–रीवा होली विशेष ट्रेन, भोपाल मंडल के विदिशा एवं बीना स्टेशन से होकर गुजरेगी

BHOPAL NEWS : रेल प्रशासन द्वारा होली पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 02185/02186 रानी कमलापति–रीवा–रानी कमलापति होली विशेष ट्रेन (02-02 ट्रिप) चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के विदिशा एवं बीना स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।

गाड़ी संख्या 02185 रानी कमलापति–रीवा होली विशेष ट्रेन (02 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 02185 रानी कमलापति–रीवा होली विशेष ट्रेन दिनांक 08 मार्च 2025 एवं 12 मार्च 2025 को रानी कमलापति स्टेशन से रात 22.15 बजे प्रस्थान कर, रात 23.10 बजे विदिशा, अगले दिन 00.20 बजे बीना एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए सुबह 07.30 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 02186 रीवा–रानी कमलापति होली विशेष ट्रेन (02 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 02186 रीवा–रानी कमलापति होली विशेष ट्रेन दिनांक 08 मार्च 2025 एवं 12 मार्च 2025 को दोपहर 12.30 बजे रीवा स्टेशन से प्रस्थान कर, शाम 18.50 बजे बीना, शाम 19.50 बजे विदिशा एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए रात 21.10 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में रानी कमलापति, विदिशा, बीना जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना, रीवा स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच संरचना

इस विशेष ट्रेन में 12 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी एवं 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 24 डिब्बे होंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !