Hindi News

Scholarship : छात्रों के लिए बड़ी खबर, 30 नवंबर तक कर सकते है अप्लाई

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। छात्रों (Student) के लिए एक और राहत भरी खबर है। अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम-मीन्स छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) करने की केंद्र सरकार ने अंतिम तिथियां निर्धारित कर दी हैं।  अल्पसंख्यक मैरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजना और अल्पसंख्यक पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 30 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, वेतन में होगी 8.8 प्रतिशत वृद्धि, सैलरी में आएगा उछाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की सहायक संचालक द्वारा जानकारी दी गई कि मध्य प्रदेश के मूल निवासी अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को अध्ययन करने के लिये शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए भारत सरकार द्वारा अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिख, इसाई, बौद्ध, जैन, पारसी) के छात्र-छात्राओं से भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर संचालित अल्पसंख्यक मैरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत नवीन एवं नवीनीकरण विद्यार्थियों के लिये आगामी 30 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

इसके अलावा छात्र-छात्राओं से भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय  (Ministry of Minority Affairs, Government of India New Delhi)  द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर संचालित अल्पसंख्यक पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 11वी एवं 12वी, आईटीआई डिप्लोमा (ITI Diploma), बीएड, एमफिल, PHD, स्नातक, स्नातकोत्तर (तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को छोड़कर) में अध्ययनरत नवीन एवं नवीनीकरण विद्यार्थियों के लिये आगामी 30 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

यह भी पढ़े.. कांग्रेस विधायक की अचानक तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में करवाया गया भर्ती

छात्रवृत्ति के आवेदन करने के लिये विद्यार्थियों को भारत सरकार की नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल www.scholarships.gov.in पर, जिसकी लिंक भारत सरकार की वेब साइट www.minorityaffairs.gov.in पर भी उपलब्ध है, ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजना से सम्बन्धित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं मानक संचालन प्रक्रिया नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर उपलब्ध है। छात्रवृत्ति के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किये जायेंगे। ऑफलाइन आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews