Hindi News

विदिशा स्टेशन पर मचा हड़कंप, 251 यात्रियों से वसूला 1.57 लाख का जुर्माना

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
स्टेशन से होकर गुजरने वाली कुल 18 ट्रेनों के यात्रियों की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करते पाए गए 109 यात्रियों से ₹87,550/- की राशि वसूली गई। वहीं, अनुचित टिकट के साथ यात्रा करते पाए गए 142 यात्रियों से ₹69,530/- बतौर किराया/जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार, कुल 251 मामलों से ₹1,57,080/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।
विदिशा स्टेशन पर मचा हड़कंप, 251 यात्रियों से वसूला 1.57 लाख का जुर्माना

BHOPAL NEWS :  भोपाल मंडल द्वारा अधिकृत यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं अनियमित यात्राओं पर नियंत्रण हेतु विभिन्न प्रकार की जांच कार्यवाहियां निरंतर की जा रही हैं। इसी क्रम में 5 मई 2025 को विदिशा स्टेशन पर प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक औचक टिकट जांच (Ambush Check) अभियान चलाया गया।

यात्रियों के टिकटों की गहन जांच

इस जांच का संचालन विकास सक्सेना, मुख्य टिकट निरीक्षक, भोपाल के नेतृत्व में 06 टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से किया गया। आकस्मिक रूप से की गई इस जांच के दौरान यात्रियों के टिकटों की गहन जांच की गई, जिससे अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

कुल 251 मामलों से ₹1,57,080/- का रेल राजस्व

इस अभियान के दौरान स्टेशन से होकर गुजरने वाली कुल 18 ट्रेनों के यात्रियों की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करते पाए गए 109 यात्रियों से ₹87,550/- की राशि वसूली गई। वहीं, अनुचित टिकट के साथ यात्रा करते पाए गए 142 यात्रियों से ₹69,530/- बतौर किराया/जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार, कुल 251 मामलों से ₹1,57,080/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

यात्रियों से अपील की

रेल्वे का आकस्मिक टिकट जांच यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करने एवं राजस्व की चोरी को रोकने का एक प्रभावी माध्यम है। इस प्रकार के अभियान से न केवल रेल राजस्व में वृद्धि होती है, बल्कि यह यात्रियों की यात्रा को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाता है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा से पूर्व वैध टिकट अवश्य लें एवं नियमों का पालन करें। प्रतीक्षा सूची ई-टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट पर यात्रा करना मान्य नहीं है। टिकट बुकिंग हेतु यात्री IRCTC की वेबसाइट, मोबाइल ऐप अथवा UTS ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews