ऐसे मनेगा विधायक जी का जन्मदिन, कोरोना से बचाव का यही है सही तरीका

ऐसे मनेगा विधायक जी का जन्मदिन, कोरोना से बचाव का यही है सही तरीका

भोपाल, हरप्रीत कौर रीन। कोरोना के बढते संक्रमण को देखते हुए देश और प्रदेश की सरकार लगातार लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील कर रही है। इन सबके बीच बीजेपी के वरिष्ठ विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने भी अपना जन्मदिन कोरोना प्रोटोकॉल के दायरे में मनाने का फैसला किया है।

निर्वाचन आयुक्त को हाई कोर्ट ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का दिया नोटिस, ये है मामला

7 जनवरी को मंदसौर से बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और लोकप्रिय नेता यशपाल सिंह सिसोदिया का जन्मदिन है। अपनी कर्मठता, मृदुभाषी व्यवहार और जनता के बीच गहरी पैठ रखने वाले सिसोदिया लगातार क्षेत्र में विजय का परचम लहराते रहे हैं। जाहिर सी बात है कि जन्मदिन होता है तो विधायक जी को बधाई देने भी हजारों लोग उनके निवास पर पहुंचते हैं। लेकिन मौका दो गज की दूरी का है और ऐसे में जनता की जान खतरे में ना पड़े सो विधायक जी ने लोगों से अपील की है कि वे जन्मदिन पर बधाइयां केवल सोशल मीडिया और संचार माध्यमों से दें। इसमें कुछ नया नहीं। लेकिन आगे विधायक जी की जो अपील है, वह वास्तव में अनुकरणीय है। शुभकामनाओं के रूप में उन्होंने लोगों से कहा है कि वे यानि जनता अपने कोरोना वैक्सीनेशन के दोनों डोज का सर्टिफिकेट का स्क्रीनशॉट उपहार के रूप में अगर देते हैं तो मुझे बेहद प्रसन्नता होगी।

यह भी पढ़े.. अजब गजब:18 साल की बिटिया के 27 साल के पापा, CEO ने कर डाला 51000 का कन्यादान

विधायक जी का कहना है उनकी लंबी उम्र के लिए दुआ मांगने वाली जनता दीर्घायु हो, उनकी पहली प्राथमिकता यही है और ऐसे में जब लोग वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लेंगे तो काफी हद तक सुरक्षा कवच मे सुरक्षित रहेंगे। नेता जी का यह नवाचार जनता के बीच बेहद पसंद किया जा रहा है। वास्तव में यह एक उदाहरण भी है उन लोगों के लिए जो कोरोना प्रोटोकॉल को तोड़कर इस समय भी भीड़ से मालाएं पहन रहे और ढोल बजा रहे हैं जब कोरोना की तीसरी लहर देश में दस्तक दे चुकी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews