Hindi News

अब ऑनलाइन दर्ज होगी शिकायत! सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया ‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’, नागरिकों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
Last Updated:
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में 'सिटीजन सर्विस पोर्टल' को लॉन्च किया। इस पोर्टल के माध्यम से केस दर्ज होने से लेकर अनुसंधान तक की सभी जानकारी अब ऑनलाइन उपलब्ध होगी। जिससे थानों में अफसरों की मनमानी पर लगाम लगेगी।
अब ऑनलाइन दर्ज होगी शिकायत! सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया ‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’, नागरिकों को मिलेंगी ये सुविधाएं

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जब से गृह मंत्रालय की कमान संभाली है तब से राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। शनिवार को डिप्टी सीएम ने पुलिस मुख्यालय में ‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ को लॉन्च किया। इस पोर्टल के माध्यम से केस दर्ज होने से लेकर अनुसंधान तक की सभी जानकारी अब ऑनलाइन उपलब्ध होगी। जिससे थानों में अफसरों की मनमानी पर लगाम लगेगी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए कई प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में यह पोर्टल बिहार पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। ​सरकार की ये कोशिश रहेगी कि अब से आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की तकलीफ न हो और कार्यालयों के चक्कर न काटना पड़े। आने वाले समय में इस पोर्टल से अन्य नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी जिससे लोग बिना थाने गए ही सभी पुलिस सेवाओं का लाभ ले सकें।

कैसे काम करेगा ये पोर्टल?

अधिकारियों ने इस पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज होते ही संबंधित थाना को इसी सूचना मिल जाएगी। अगर प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाई गई तो ऑनलाइन दर्ज आवेदन के आधार पर केस दर्ज भी किया जा सकेगा। इस पोर्टल के माध्यम से शिकायतकर्ता ये भी पता लगा सकेगा कि उसके आवेदन पर क्या संज्ञान लिया गया है और कार्य की मौजूदा स्थिति क्या है।

क्या है ‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’?

इस पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक डिजीटल माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके साथ ही पुलिस सत्यापन, ई-शिकायत पंजीकरण, खोया-पाया की सूचना और अन्य कई सेवाओं का लाभ ऑनलाइन ले सकेंगे। इस व्यवस्था के जरिए नागरिकों का समय, ऊर्जा और धन-तीनों की बचत होगी। साथ ही ये पोर्टल पुलिस को ज्यादा जवाबदेह, पारदर्शी और जनसुलभ बनाएगा।