Hindi News

BSEB Compartment Exam 2026: बिहार बोर्ड के छात्रों के पास रिजल्ट सुधारने का सुनहरा मौका, स्पेशल और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कर सकते हैं आवेदन

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
बिहार बोर्ड इस बार अपने छात्रों के लिए स्पेशल और कंपार्टमेंट परीक्षा का नया ऑप्शन लेकर आया है। जो विद्यार्थी मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे वह स्पेशल परीक्षा दे सकते हैं। जिन्हें कम नंबर आए हैं या एक दो विषय में फेल हुए हैं, वह कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
BSEB Compartment Exam 2026: बिहार बोर्ड के छात्रों के पास रिजल्ट सुधारने का सुनहरा मौका, स्पेशल और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कर सकते हैं आवेदन

अगर आप भी बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं के छात्र हैं और किसी वजह से परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए हैं, या फिर दो विषय में आपके नंबर कम आए हैं और आप पास नहीं हो सके हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, बोर्ड की ओर से स्पेशल और कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया जाने वाला है।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन छात्रों के लिए यह सुनहरा मौका है जो अपने नंबर सुधारना चाहते हैं या फिर जिस विषय की परीक्षा छूट गई है उसे पूरा करना चाहते हैं। बोर्ड की ओर से अभिभावकों को यह सलाह दी गई है कि आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख का इंतजार ना करें। कई बार ऐसा होता है की वेबसाइट में दिक्कत आ जाती है जिससे फॉर्म भरने में परेशानी होती है।

कब तक जमा होंगे फॉर्म

बिहार बोर्ड की ओर से यह बताया गया है कि इंटरमीडिएट स्पेशल और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन 25 मार्च 2026 से शुरू हुए हैं जो 2 अप्रैल 2026 तक चलेंगे। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहने वाली है। वैसे तो यह ऑनलाइन प्रक्रिया है लेकिन छात्रों को उसे स्कूल के माध्यम से करना होगा।

कौन कर सकता है स्पेशल परीक्षा का आवेदन

स्पेशल परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है जो कुछ खास परिस्थितियों में मुख्य परीक्षा का हिस्सा नहीं बन पाए थे। वो छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं जो प्री बोर्ड परीक्षा पास कर चुके थे लेकिन मुख्य परीक्षा नहीं दे सके। साल 2022-23 और 2024-25 के सत्र से जुड़े हुए पुराने छात्र जो पहले फेल हो चुके हैं वह भी यह परीक्षा दे सकते हैं।

कौन दे सकता है कंपार्टमेंट एग्जाम

कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए रखी गई है जो कुछ विषय में पीछे रह गए हैं या फिर अधिकतम दो विषय में फेल हुए हैं। जो छात्र थ्योरी परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे वह अप्लाई कर सकते हैं। जिन छात्रों ने अधिकतर विषय पास कर लिए हैं उन्हें कमजोर विषयों को सुधारने का मौका दिया जाएगा।

क्या होगा फायदा

कंपार्टमेंट और स्पेशल परीक्षा से छात्र अपना रिजल्ट सुधार सकते हैं। इससे इन्हें अगली क्लास और कॉलेज में बहुत आसानी से एडमिशन मिल जाएगा और ये अपने करियर को सही दिशा दे सकेंगे।

कैसे भरें फॉर्म

  • फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com से डाउनलोड करना होगा।
  • इस फोन में अपनी सारी जानकारी अच्छी तरह से भर दें। अब आपको यह फॉर्म अपने स्कूल में जमा करना होगा।
  • स्कूल की तरफ से इसे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
  • परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा इसके बिना फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews