दीपावली के त्यौहार का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व माना गया है। धनतेरस से इस त्यौहार की शुरुआत हो जाती है और यह भाईदूज तक चलता है। दीपावली के दिन पूजन पाठ और दीपक जलाने का विशेष महत्व है। दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का त्यौहार मनाया जाता है।

गोवर्धन पूजन एक ऐसा दिन होता है जब पर्वत के साथ-साथ भगवान श्री कृष्ण की पूजन की जाती है। यह वही दिन था जब कान्हा ने बृजवासियों की रक्षा करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया था। भगवान की इसी लीला को याद करने के लिए इस त्यौहार को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के साथ गाय बछड़े और गोवर्धन पर्वत की पूजन का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन पूजन अर्चन करने के साथ कुछ विशेष नियमों का पालन करना भी बहुत जरूरी है। चलिए हम आपको इन नियमों के बारे में बता देते हैं।

कब है गोवर्धन पूजन? (Govardhan Puja 2025)

गोवर्धन पूजन का पर्व 22 अक्टूबर को मनाया जाता है। प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 अक्टूबर की शाम 5:54 पर होने वाली है। इसका समापन 22 अक्टूबर की शाम 8:16 पर होगा। अगर आप पूजन करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त सुबह 6:30 तक रहने वाला है।

पूजा के समय क्या करना है?

इस दिन आपको सबसे पहले आंगन और मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनानी होगी। इसके बीच में भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति स्थापित करें। अगर आपकी इच्छा है तो 56 भोग या अन्नकूट तैयार कर सकते हैं। इस दिन गाय की पूजन जरूर करें और उन्हें हरा चारा जरूर खिलाएं। आपने गोवर्धन पर्वत की जो आकृति बनाई है उसकी सात बार परिक्रमा लगाएं। इस दौरान मंत्रों का जाप जरुर करें। ये ध्यान रखें कि जो भोजन कर रहे हैं वो सात्विक होना चाहिए।

इन चीजों का लगाएं भोग

गोवर्धन पर्वत की पूजन के समय आपको हमको कढ़ी चावल, माखन मिश्री और बाजरा का भोग अवश्य लगाना चाहिए। ये चीजें भगवान कृष्ण को प्रिय है। इनका भोग लगाने से वो प्रसन्न होते हैं।

पूजन के दिन क्या न करें

  • जब भी हम कोई पूजन करते हैं तब कुछ नियमों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। गोवर्धन पूजन करते समय इससे पहले आने वाली अमावस्या के दिन तुलसी के पत्ते कभी ना तोड़े।
  • इस दिन जितना हो सके तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। घर में सात्विक भोजन बनाएं और उसे ग्रहण करें।
  • मांस, मदिरा और नशीली वस्तुओं के सेवन से पूरी तरह से
    दूर रखें।
  • इस दिन आपको पेड़ पौधे गलती से भी नहीं काटना चाहिए।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।