राजगढ़।
प्रदेश में राजगढ़ जिला और थप्पड़ काण्ड के बीच कोई सम्बन्ध जरूर है जिले में एक बार फिर थप्पड़ कांड की आवाज सुनाई दी है। लेकिन यह थप्पड़ आप कलेक्टर ने नहीं जिले के बोडा कस्बे के नायब तहसीलदार ने महिला और उसके पुत्र को थप्पड़ मारा है। पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन देकर नायब तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल रविवार को जिले में तहसीलदार सत्यनारायण जब बिना किसी पूर्व नोटिस के बोड़ा नगर वार्ड 15 के एक पतली दीवार को हटवाने पहुंचें। जिसपर एक महिला और उसके पुत्र ने तहसीलवार से इस विषय में बात करनी चाही इतने पर तहसीलदार सत्यनारायण भड़क गए और महिला तथा उसके पुत्र को थप्पड़ रशीद दिया। जिसके बाद उनपर कार्यवाही की मांग की गयी है। अब नायब तहसीलदार पर प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं। देखने वाली बात होगी। फ़िलहाल यह मामला भी अब सुर्खियों में बना हुआ है।
बता दें कि राजगढ़ जिले में पहले भी सीए समर्थन रैली में भाजपा के मीडिया प्रभारी रवि बडोने को जिला कलेक्टर ने थप्पड़ मार दिया था। जिसकी आवाज प्रदेश के साथ देशभर में गूंजी थी अब एक बार यहां आवाज राजगढ़ जिले के बोड़ा से गूंजती हुई आ रही है।






