Hindi News

सेंसेक्स और निफ्टी 50 में बड़ी गिरावट, NSE के सभी सेक्टोरल index में लाल निशान, आज से ओपन हुआ जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन का IPO

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शेयर बाजार में आज निफ्टी 50 ओर sensex दोनों ही टूटकर खुले हैं। इसके साथ ही NSE के सभी सेक्टोरल index गिरावट के साथ शुरू हुए हैं।
सेंसेक्स और निफ्टी 50 में बड़ी गिरावट, NSE के सभी सेक्टोरल index में लाल निशान, आज से ओपन हुआ जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन का IPO

शेयर बाजार में आज गिरावट का कारोबार देखने को मिल रहा है। Sensex के अलावा आज निफ्टी 50 में भी बड़ी गिरावट नजर आ रही है। सेंसेक्स में आज 500 अंकों से भी ज्यादा की कमजोरी देखी जा रही है। इस कमजोरी के चलते आज Sensex ने अपना कारोबार 78160 के स्तर पर किया। जबकि निफ्टी भी आज कारोबार के दौरान लुढ़कता हुआ दिखाई दिया। निफ्टी में आज 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी गई। जिसके चलते निफ्टी ने अपना कारोबार 23680 के स्तर पर शुरू किया।

वहीं आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिए। जबकि आज महज 9 शेयरों में हरा निशान मौजूद था। निफ्टी 50 पर नजर डाली जाए तो इसके 42 शेयर आज लाल निशान में नजर आए जबकि अन्य 8 शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है।

जानें एशियाई बाजार का हाल कैसा है?

दरअसल भारतीय शेयर बाजार के अलावा एशियाई बाजारों में भी आज मिलाजुला कारोबार दिखाई दिया है। जानकारी के मुताबिक जापान के निक्‍केई में आज 1.07% की बड़ी गिरावट नजर आ रही है। वहीं कोरिया के कोस्पी पर नजर डाली जाए तो आज यह 1.49% की फिसलन जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.19% की तेजी के साथ कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। वहीं 12 नवंबर को यानी बीते दिन अमेरिका का शेयर बाजार डाओ जोंस गिरावट के साथ 0.86% गिरकर 43,910 पर बंद हुआ, वहीं S&P 500 0.29% गिरकर 5,983 पर बंद हुआ।

जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन का IPO ओपन हुआ

वहीं आज का दिन शेयर बाजार में निवेशकों के लिए एक विशेष दिन होने वाला है। दरअसल आज से जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) खुल गया है। दरअसल जिंका लॉजिस्टिक्स का आईपीओ आज बाजार में दस्तक दे चुका है। वहीं इसमें 18 तक निवेशक बोली लगा सकेंगे। जिंका लॉजिस्टिक्स का यह आईपीओ 21 तारीख को BSE और NSE में लिस्ट होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि 20 नवंबर को निवेशकों को शेयर एलॉट किए जाएंगे। इससे पहले स्विगी के आईपीओ को निवेशकों द्वारा अच्छा रिस्पांस नहीं मिला।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews