Hindi News

एनवायरो इन्फ्रा के आईपीओ की शानदार लिस्टिंग से निवेशक हुए मालामाल, दिया 50 फ़ीसदी से ज्यादा का रिटर्न

Written by:Rishabh Namdev
Published:
एनवायरो इन्फ्रा के आईपीओ की शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई है। दरअसल कंपनी ने अपने निवेशकों को 50 फ़ीसदी से ज्यादा का प्रॉफिट दिया है। इसके साथ ही इसका शेयर ₹220 पर लिस्ट हुआ है।
एनवायरो इन्फ्रा के आईपीओ की शानदार लिस्टिंग से निवेशक हुए मालामाल, दिया 50 फ़ीसदी से ज्यादा का रिटर्न

जिन निवेशकों ने एनवायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड के आईपीओ पर भरोसा जताया था। उनका भरोसा कायम रखते हुए कंपनी ने शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग दी है। दरअसल कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को 50 फ़ीसदी से ज्यादा का मुनाफा दिया है। दरअसल इसका स्टॉक 148 रुपए के इश्यू प्राइस के साथ आया था। जो 48.65 फीसदी की लिस्टिंग गेन के साथ NSE पर 220 रुपए पर लिस्ट हुआ है।

वहीं बीएसई पर नजर डाली जाए तो इसमें 47.30 फीसदी का उछाल दिखाई दिया है। बीएसई पर इसका शेयर 218 रुपए पर लिस्ट हुआ है। इससे साफ हो रहा है कि जिन निवेशकों ने इसके आईपीओ में बिड लगाई थी, उन्हें 70 से 72 रुपए प्रति शेयर का जबरदस्त फायदा मिला है।

NSE पर स्टॉक 233.70 रुपए के हाई तक पहुंच चुका है

दरअसल इस आईपीओ की इश्यू प्राइस 148 रुपए रखी गई थी। इसके बाद जमकर निवेशको ने इसमें भरोसा जताया। वहीं भरोसे को कायम रखते हुए इसने शानदार लिस्टिंग दी है। NSE पर स्टॉक 233.70 रुपए के हाई तक पहुंच चुका है। हालांकि अब इसका शेयर 218 रुपए पर कारोबार कर रहा है। बता दें कि कंपनी का मार्केट कैप 3889 करोड रुपए तक पहुंच चुका है। आईपीओ के जरिए कंपनी ने ₹650.43 करोड रुपए जुटाए हैं। दरअसल एंवायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड का आईपीओ 22 नवंबर को खुला था। जिसमें 27 नवंबर तक निवेशक द्वारा बिड लगाई जा सकती थी।

IPO कुल 89.90 गुना फीसदी सब्सक्राइब हुआ

कंपनी ने ₹10 के फेस वैल्यू वाले इस शेयर की कीमत 140 से 148 रुपए प्रति शेयर प्राइस बैंड फिक्स की थी। इसके बाद निवेशकों में इसका क्रेज देखा गया और इसमें बड़ी मात्रा में बोली लगाई गई। जानकारी के अनुसार इसका IPO कुल 89.90 गुना फीसदी सब्सक्राइब हुआ। उम्मीद जताई जा रही थी कि कंपनी निवेशकों को जोरदार रिटर्न देगी। वही उम्मीद पर कंपनी खरी उतरी और निवेशकों को 50 फ़ीसदी से ज्यादा का मुनाफा दिया। कंपनी के रेवेन्यू पर नजर डाली जाए तो 2023-24 में कंपनी का कुल रेवेन्यू 738 करोड रुपए रहा है।