भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।जुलाई महीने को शुरू होने में अभी एक हफ्ता बाकी है, अगर इससे पहले बैंक संबंधित कोई भी काम है तो तुरंत निपटा लें, क्योंकि जुलाई में 16 दिन बैंक बंद (Bank Holidays in July 2022 ) रहने वाले है। इसके चलते बैकिंग संबंधित जैसे चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन के काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी।
यह भी पढे.. CM RISE SCHOOL: शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए आदेश जारी, चॉइस फिलिंग के ये रहेंगे नियम
ये भी पढ़ें
1Gold Silver Rate 15 October : सोने में उछाल, चांदी में भी तेजी, ये है भोपाल-इंदौर का गुरुवार का लेटेस्ट रेट
221 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, 1,119 रुपए तक होगी एक शेयर की कीमत, एक लॉट के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए
3Gold Silver Rate 14 October : नवरात्रि का चौथा दिन, जानिए भोपाल-इंदौर का 10 सोने और 1 किलो चांदी का भाव
4इस सरकारी बैंक ने किया लोन के ब्याज दरों में बदलाव, MCLR में बढ़ोत्तरी, 15 अक्टूबर से लागू होंगे नए लेंडिंग रेट्स
दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जुलाई 2022 (July Bank Holidays 2022) की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसके अनुसार जुलाई में कुल 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।इसमें सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग है। ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंक हॉलीडे की लिस्ट में Negotiable Instruments Act, Real Time Gross Settlement Holiday और Banks Closing of Accounts तीन कैटेगरी शामिल है। ।
Bank holidays in July 2022
- 1 जुलाई: कांग (रथजात्रा)/ रथ यात्रा- भुबनेश्वर और इंफाल में बैंक बंद
- 3 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
- 5 जुलाई 2022 – मंगलवार – गुरु हरगोबिंद का प्रकाश दिवस – जम्मू और कश्मीर
- 6 जुलाई 2022 – बुधवार – एमएचआईपी दिवस – मिजोरम
- 7 जुलाई: खर्ची पूजा- अगरतला में बैंक बंद
- 9 जुलाई: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), ईद-उल-अधा (बकरीद)
- 10 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
- 11 जुलाई: ईज-उल-अजा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
- 13 जुलाई: भानू जयंती- गंगटोक में बैंक बंद
- 14 जुलाई: बेन डिएनखलाम- शिलांग में बैंक बंद
- 16 जुलाई: हरेला- देहरादून में बैंक बंद
- 17 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
- 23 जुलाई: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
- 24 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
- 26 जुलाई: केर पूजा- अगरतला में बैंक बंद
- 31 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
