Hindi News

Pension Plan: हर महीने 55 रुपये के निवेश पर मिलेगी हजारों की पेंशन, ये सरकारी स्कीम करेगी मदद, जानें कैसे

Last Updated:

Pension Plan: भारत सरकार संगठित क्षेत्र के कामगारों को पेंशन की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना चलाती है। सब्जी बेचने वाले, ड्राइवर, रिक्शा चालक, दर्जी, दिहाड़ी मजदूर, मोची, चाय बेचने वाले, घरों में काम करने वाले, भट्टा कर्मकार आदि श्रमयोगियों की जिंदगी रोज कमाने और खाने में ही चली जाती है। उनके पास बचत के लिए मुश्किल से ही कुछ बच पाता है। जिसके परिणामस्वरूप बुढ़ापे में जब शरीर थक जाता है तो उन्हें वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ता है। समस्याओं को दूर करने के लिए भारत सरकार पीएम श्रमयोगी मानधन योजना संचालित करती है।

कौन उठा सकता है लाभ?

इस स्कीम के तहत उन लोगों 60 वर्स की उम्र के बाद पेंशन दिया जाता है, जिनकी मासिक आय 15000 रुपये कम होती है। 18 से 40 आयुवर्ग का व्यक्ति स्कीम का लाभ उठा सकता है। हर महीने निर्धारित किश्त भरने पर 60 साल उम्र होने के बाद 3000 रुपये तक की पेंशन दी जाती है। ताकि श्रमयोगी बुढ़ापे में अपनी आर्थिक जरूरत को पूरा कर सकें और छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी के भी सामने हाथ न फैलाएं। इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य श्रमयोगियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

ये है कैलकुलेशन

यदि कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में स्कीम के तहत खाता खुलवाता है तो उसे हर महीने 55 रुपये किश्त के रूप में जमा करने होते हैं। वहीं यदि कोई व्यक्ति 27 साल की उम्र में खाता खुलवाता है तो उसे 90 रुपये और 28 साल के व्यक्ति को 95 रुपये की राशि हर महीने जमा करनी पड़ती है।

कैसे उठा सकते हैं लाभ?

पीएम श्रमयोगी मान धन योजना का लाभ उठाने के लिए श्रमयोगी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.maandhan.in पर जाकर पंजीकरण किया जाता है। कॉमन सर्विस सेंटर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, बचत खाता/जनधन खाता की जरूरत पड़ती है। पासबुक, चेकबुक और बैंक स्टेटमेंट भी दिखा सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews