Hindi News

15 अक्टूबर को MP के कई जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, इन राज्यों में भी बदले दाम, नए रेट जारी, यहाँ करें चेक 

Published:
पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो चुके हैं। छतीसगढ़ और महाराष्ट्र में इजाफा हुआ है। अन्य कई राज्यों में हुआ बदलाव हुआ है। 
15 अक्टूबर को MP के कई जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, इन राज्यों में भी बदले दाम, नए रेट जारी, यहाँ करें चेक 

Petrol Diesel Prices Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड 2.80% गिरावट के साथ 75.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 71.78 डॉलर प्रति बैरल है। क्रूड ऑयल में उतार-चढ़ाव के बावजूद सरकार ने पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बदलाव नहीं किया है। हालांकि ईंधन के मांग-आपूर्ति, कच्चे के भाव, रुपये-डॉलर एक्सचेंज रेट और टैक्स के आधार पर तेल कंपनियां हर दिन फ्यूल के नए रेट जारी करती हैं।

छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र, मणिपुर और यूपी में ईंधन के कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। त्रिपुरा, तेलंगाना, ओडिशा, केरल, कर्नाटक और गोवा में गिरावट आई है। मध्यप्रदेश के नई जिलों बदलाव हुआ है।

एमपी के इन जिलों में बदले दाम (Petrol Diesel Rate in MP) 

आगरमालवा, छतरपुर, दमोह, हरदा, होशंगाबाद, मुरैना, रायसेन और राजगढ़ में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। नरसिंहपुर में 1.09 रुपये का इजाफा पेट्रोल में हुआ है। विदिशा, उज्जैन, टीकमगढ़, शिवपुरी, शाजापुर, सीहोर, सतना, सागर, रतलाम, पन्ना, खरगोन, जबलपुर, धार, छिंदवाड़ा, बैतूल, बालाघाट, अशोकनगर और अनूपपुर में गिरावट आई है। एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपये, इंदौर में 106.47 रुपये, ग्वालियर में 106.40 रुपये, जबलपुर में 106.50 रुपये, रीवा में 108.87 रुपये और उज्जैन में 106.82 रुपये है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपये, इंदौर में 91.87 रुपये, ग्वालियर में 91.78 रुपये, जबलपुर में 91.90 रुपये, रीवा में 94.06 रुपये और उज्जैन में 92.19 रुपये है।

महानगरों में ईंधन की कीमत (Fuel Prices Today) 

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल की 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपये और डीजल का 90.76 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये और डीजल की 92.44 रुपये प्रति लीटर है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews