Hindi News

इस सरकारी बैंक ने दी राहत, Loan के ब्याज दरों में किया बदलाव, EBLR घटाया, एमसीएलआर में बढ़ोत्तरी, चेक करें नए रेट 

Published:
सरकारी बैंक ने एमसीएलआर और ईबीएलआर दरों में बदलाव किया है। 1 मार्च से नए रेट लागू हैं। लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए यह राहत भरी खबर साबित हो सकती है।
इस सरकारी बैंक ने दी राहत, Loan के ब्याज दरों में किया बदलाव, EBLR घटाया, एमसीएलआर में बढ़ोत्तरी, चेक करें नए रेट 

पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक ने लोन के ब्याज दरों में (Loan Interest Rates) बदलाव किया है। एमसीएलआर दरों में बैंक ने इजाफा किया है। वहीं एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड रेट (EBLR) में कटौती की है। नए इंटरेस्ट रेट 1 मार्च 2025 से प्रभावी हो गए हैं। इस फ़ैसले के बाद ग्राहकों को ईएमआई से राहत मिलेगी।

बता दें कि फरवरी में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में 0.25% की कटौती की है। अब दरें 6.25% हैं। जिसके बाद कई बैंक ने एफडी और लोन के ब्याज दरों में संशोधन किया था। इस लिस्ट में पीएनबी भी शामिल हो चुका है।

ईबीएलआर दरों में कटौती के कारण ईएमआई का बोझ कम हो सकता है। ग्राहक लोन की अवधि को बढ़ा सकते हैं। वहीं एमसीएलआर दरों में बैंक ने 0.05% की वृद्धि की है। यह बैंक के लिए लोन की न्यूनतम दर होती है।

कितना की एमसीएलआर दरें?

वर्तमान में MCLR दरें 8.40% से लेकर 9.35% है। ओवरनाइट एमसीएलआर दरें बढ़कर 8.40% हो चुकी है। एक महीने के लिए दरें 8.50% हैं। 3 महीने के लिए एमसीएलआर रेट बढ़कर 8.70% हो चुका है। 6 महीने के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स 8.90% है। एक साल के लिए रेट 9.05% और 3 साल के लिए 9.35% है।

ईबीएलआर दरें क्या हैं?

बैंक ने पीएनबी प्राइम प्लस के लिए टी-बिल लिंक्ड लेंडिंग रेट और रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट में बदलाव किया है। 3 महीने के लिए टी-बिल दरें 6.50% है। 6 महीने और 12 महीने के टेन्योर प्रीमियम के लिए दरें 0.10% है। वर्तमान में आरएलएलआर दरें 9% है। इसमें 0.10% बीएसपी शामिल है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews