CBSE Board Exam 2025: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जल्द जारी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नवंबर के अंतिम सप्ताह में शेड्यूल जारी कर सकता है। हालांकि इस संबंध कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अपडेट्स के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
दसवीं और बारहवीं थ्योरी बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2025 से परीक्षाएं शुरू होंगी। 1 जनवरी से प्रैक्टिकल एग्जाम की शुरुआत होगी। वहीं विंटर सेशन प्रैक्टिकल परीक्षा 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित होगी। इस बार करीब 4.4 बिलियन उम्मीदवार एग्जाम में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें
1MPPSC Recruitment : 80 पदों पर निकली है भर्ती, 2 अप्रैल से करें अप्लाई, अगस्त में होगी परीक्षा, देखें नोटिफिकेशन
2एयरपोर्ट ऑफ इंडिया ने निकाली 133 पदों पर भर्ती, 22 मार्च तक करें आवेदन, जानें डिटेल
3NEET UG 2026 करेक्शन पोर्टल एक्टिव, अहम नोटिस जारी, अभ्यर्थी रखें इन बातों का ख्याल
4CUET PG 2026 पर बड़ी अपडेट, 27 मार्च तक के लिए शहर सूचना पर्ची जारी, ऐसे करें डाउनलोड
ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट (CBSE 10th, 12th Board Exam)
- सबसे पहले ऑफिशियल www.cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Examination” टैब पर क्लिक करें।
- बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2025 के ऑप्शन को चुनें।
- स्क्रीन पर शेड्यूल दिखेगा। विषयवार तारीख को चेक करें। इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ में डेटशीट का प्रिन्टआउट निकाल कर रख सकते हैं।
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ टिप्स (Board Exam Preparation Tips)
- 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न अच्छे से समझ लें। कमजोर और मजबूत टॉपिक की पहचान करें। इसी हिसाब से स्टडी प्लान बनाएं।
- पिछले वर्ष के पेपर सॉल्व करें। सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध सैंपल पेपर को सॉल्व करना न भूलें।
- बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए छोटे-छोटे नोट्स बनाएं। ऐसा करने से आपको याद रखने में आसानी होगी।
- एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई करें। इसे अच्छे से समझें। सभी प्रश्नों को सॉल्व करें।
- मैथ्स, फिजिक्स और अन्य विषयों नियमित अभ्यास करें। जो पढ़ा है उसका रिवीजन करते हैं।
- समय प्रबंधन का महत्वपूर्ण होता है। कई छात्र परीक्षा में समय की कमी के कारण प्रश्न छोड़ देते हैं। टाइम मैनेज करते हुए मॉक टेस्ट दें।
- ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहें। समय की बर्बादी आपके प्रदर्शन पर प्रभाव डाल सकती है।