Hindi News

करियर टिप्स: म्यूजिक में है रुचि? तो 12वीं के बाद करें ये 7 कोर्स, मिलेगा अच्छा वेतन, जानें डिटेल 

Last Updated:
म्यूजिक भी करियर के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। भविष्य में इनकम का सोर्स बन सकता है। यहाँ कुछ कोर्स के बारे में बता गया हैं, जो आपकी मदद संगीत में करियर बनाने के लिए कर सकते हैं?
करियर टिप्स: म्यूजिक में है रुचि? तो 12वीं के बाद करें ये 7 कोर्स, मिलेगा अच्छा वेतन, जानें डिटेल 

AI Generated

Career Tips: कक्षा 12वीं के बाद करियर के लिए सही रास्ता चुनने का समय होता है। छात्रों के पास कई ऑप्शन होते हैं। वे अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार किसी भी कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। कई ऐसे छात्र हैं, जिन्हें म्यूजिक में रुचि होती है। लेकिन “इसमें कोई स्कोप नहीं” ऐसा सोचकर उन्हें दूसरा रास्ता चुनना पड़ता है।

म्यूजिक में भी बेहतरीन करियर बनाया जा सकता है। अच्छी कमाई भी की जा सकती है। बस निष्ठा और मेहनत की जरूरत होती है। कई ऐसे कोर्स है जो 12वीं पास छात्र कर सकते हैं। इसमें डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और डिग्री शामिल हैं।

3  साल के स्नातक पाठ्यक्रम (Music Courses After 12th)

  • बीए इन म्यूजिक: यह एक 3 वर्षीय प्रोग्राम होता है। इसमें म्यूजिक थ्योरी, कॉम्पोजिशन और गायन के बारे में बताया जा जाता है। कई कॉलेज यह प्रोग्राम ऑफर करते हैं।
  • बीएससी इन साउन्ड इंजीनियरिंग: यह कोर्स छात्रों को म्यूजिक को मिक्स, एडिट और रिकॉर्ड करना सिखात है। साउन्ड टेक्नोलॉजी में करियर बनाने के लिए यह अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
  • B.Mus इन म्यूजिक प्रोडक्शन: यह कोर्स म्यूजिक प्रोडक्शन तकनीकों को सिखाता है। म्यूजिक प्रोड्यूसर और कॉम्पोजर के तौर पर करियर बनाया जा सकता है।
  • बीएससी इन साउन्ड इंजीनियरिंग प्रोडक्शन: यह कोर्स भी 12वीं के बाद बेहतर ऑप्शन बन सकता है। इंसमें भी ऑडियो टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग के बारे में पढ़ाया जा जाता है।

4 साल का यह कोर्स भी रहेगा अच्छा ऑप्शन 

B.Music इन म्यूजिक प्रोडक्शन एंड परफॉरमेंस भी आपके लिए संगीत जगत में पहचान बनाने के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें म्यूजिक प्रोडक्शन और लाइव परफॉरमेंस इंटिग्रेशन सिखाया जाता है। किसी कॉन्सर्ट, सेशन म्यूजिशियन, ऑरकेस्ता, बैंक और रिकॉर्डिंग स्टूडियो का हिस्सा बन सकते हैं।

डिप्लोमा इन म्यूजिक कॉम्पोजिशन 

डिप्लोमा इन म्यूजिक कॉम्पोजिशन भी बेहतर करियर का विकल्प बन सकता है। यह एक सर्टिफिकेट प्रोग्राम है। म्यूजिक कम्पोज़र बनने में मदद कर सकता है। समय भी कम लगता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews