केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 15 अप्रैल को कक्षा दसवीं मुख्य बोर्ड परीक्षा का परिणाम (CBSE Board Result 2026) घोषित कर दिया है। विद्यार्थी सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ या https://cbseresults.nic.in/ पर जाकर अपना विषयवार स्कोर चेक कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत पड़ेगी। डिजिलॉकर और उमंग एप पर जाकर भी परिणाम चेक किया जा सकता है।
सीबीएसई कक्षा दसवीं का परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च के बीच किया गया था। 25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स इस बार परीक्षा में शामिल हुए थे। इस साल दो परीक्षाएं आयोजित होने वाली है। जिसमें छात्रों को अपना प्रदर्शन सुधारने का मौका मिलेगा। कुछ शर्तें भी लागू होंगी।
आसान स्टेप्स में ऐसे चेक करें परिणाम
- सबसे पहले सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर “Result” के टैब पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 के लिए 3 लिंक नजर आएंगे। इनमें से किसी एक पर क्लिक करें।
- अब लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- स्कोरकार्ड नजर आएगा। अंक चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल कर सकते हैं।
डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
जिन लोगों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रजिस्ट्रेशन के दौरान APAAR आईडी का इस्तेमाल किया था। वे डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट https://results.digilocker.gov.in/ पर “Issued Documents” सेक्शन में जाकर आसानी से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। जिनका अपार आईडी लिंक नहीं है, वे नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इन स्टेप्स को करें फॉलो
- DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर “Get Started” के लिंक पर क्लिक करें।
- जरूर जानकारी और स्कूल द्वारा प्रदान किए गए एक्सेस कोड को दर्ज करें।
- OTP के जरिए अपने मोबाइल नंबर को वेरिफाइ करें।
- अकाउंट को एक्टिवेट कर लें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
क्या सर्टिफिकेट और टॉपर्स लिस्ट जारी होगी?
सीबीएसई पिछले कुछ वर्षों से टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं कर रहा है, जो इस सत्र में भी जारी रहेगा। यह कदम छात्रों के हित में उठाया गया है। सेशन 2025-26 में बोर्ड परीक्षा परीक्षा के लिए मार्कशीट, सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज भी जारी नहीं करेगा। ये दस्तावेज फेज-2 परीक्षा के परिणाम के साथ जारी किए जाएंगे। हालांकि छात्र पहली परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर 11वीं में एडमिशन ले सकते हैं। लेकिन दाखिला दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद भी कन्फर्म माना जाएगा।
कब होगी दूसरी बोर्ड परीक्षा?
सीबीएसई कक्षा दसवीं की दूसरी परीक्षा 15 मई से लेकर 1 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस साल बोर्ड कोई विशेष सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन नहीं करेगा। यह परीक्षा वैकल्पिक होगी। यदि कोई छात्र दूसरी परीक्षा में शामिल नहीं होता है, तो उसका फाइनल रिजल्ट पहली बोर्ड परीक्षा के आधार पर ही तैयार होगा।
कक्षा 12वीं के परिणाम को लेकर सीबीएसई ने कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह मई 2026 के पहले सप्ताह में घोषित हो सकते हैं। परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 10 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।
The Central Board of Secondary Education declares 𝗖𝗹𝗮𝘀𝘀 𝗫 𝗥𝗲𝘀𝘂𝗹𝘁𝘀 𝟮𝟬𝟮𝟲
The students can check results on official CBSE portals.
𝗖𝗼𝗻𝗴𝗿𝗮𝘁𝘂𝗹𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻𝘀! 🎉 pic.twitter.com/4OiCXl6GyB— CBSE HQ (@cbseindia29) April 15, 2026






