सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए अंग्रेजी एक महत्वपूर्ण विषय है। 12 मार्च को इस विषय की परीक्षा (CBSE Board Exam 2026) आयोजित होने वाली है। एग्जाम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। वहीं इसका समापन 1:30 बजे होगा। इस दिन इंग्लिश इलेक्टिव (001) और इंग्लिश स्कोर (308) दोनों ही विषयों का आयोजन होगा। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड के अनुसार किसी एक विषय में शामिल हो पाएंगे।
इंग्लिश विषय में यदि छात्रों को उत्तर लिखने का तरीका, मार्किंग स्कीम और परीक्षा पैटर्न की सही जानकारी नाहो, तो इस विषय में अच्छे अंक प्राप्त करना मुश्किल होता। सीबीएसई ने सैंपल पेपर और मॉडल आंसर दोनों ही जारी कर दिए हैं। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इससे उन्हें न केवल परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम के बारे में पता चलेगा, बल्कि उत्तर कैसे लिखना है इसकी समझ भी होगी। यह कुछ ऐसे टिप्स बताए गए हैं, जिसकी मदद से अंग्रेजी के पेपर में अधिकतम अंक प्राप्त किया जा सकता है। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
पैटर्न और मार्किंग स्कीम
इंग्लिश कोर और इंग्लिश इलेक्टिव दोनों ही विषयों की परीक्षा 80 अंकों की होती है। 20 अंक इंटरनल असेस्मेंट पर निर्भर करते हैं। इन दोनों की अवधि भी 3 घंटे होती है। प्रश्न पत्र 3 सेक्शन में विभाजित होता है। कुल 13 प्रश्न पूछे जाते हैं।
इंग्लिश कोर में सेक्शन-ए रीडिंग स्किल्स (20 अंक), सेक्शन-बी क्रिएटिव राइटिंग स्किल (18 अंक) और सेक्शन-सी लिटरेचर (40 अंक) से संबंधित होता है। इंग्लिश सिलेक्टिव में सेक्शन ए रीडिंग स्किल्स से संबंधित होता है, कुल अंक 20 होता है। पैसेज से संबंधित 1-1 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं। सेशन-बी अप्लाइड ग्रैमर से संबंधित होता है, कुल अंक 20 होता है। सेक्शन-सी टेक्स्टबुक से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे, यह कुल 32 अंकों का होता है।
कैसे लिखें उत्तर?
- सबसे पहले प्रश्न पत्र को ध्यान से पढ़ें। समझे कि इसमें क्या पूछा जा रहा है। अपने दिमाग में पहले ही उत्तर लिखने की रणनीति बना लें। सबसे पहले आसान प्रश्नों से शुरुआत करें।
- उत्तर लिखते समय सरल और स्पष्ट भाषा का इस्तेमाल करें।
- रीडिंग सेक्शन में पैसेज को ध्यान से पढ़ें, फिर प्रश्नों को देखें। उत्तर पैसेज में ही छुपा होता है।
- राइटिंग सेक्शन के लिए आर्टिकल, नोटिस लेटर इत्यादि के फॉर्मेट का खास ख्याल रखें।
- शब्द सीमा का पालन करें। आवश्यक उत्तर को ज्यादा लंबा न करें।
- लिटरेचर के प्रश्नों को प्वाइंट्स या छोटे-छोटे पैराग्राफ बनाकर लिखने की कोशिश करें। इससे परीक्षक को कॉपी चेकिंग करने में आसानी होती है।
- उत्तर लिखते समय लेखक के संदेश और पात्र का खास ख्याल रखें। कविता के उत्तर में कवि के संदेश, थिम और भाव को स्पष्ट तरीके से लिखें।
- इंग्लिश का पेपर लंबा होता है। इसीलिए टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। सबसे पहले रीडिंग सेक्शन को पूरा करें। इसके बाद राइटिंग और अंत में लिटरेचर सेशन को हल करें।
- आखिरी के 10 और 15 मिनट उत्तरों को रिवाइज जरूर करें। जरूरत पड़ने पर बदलाव करें।






