Hindi News

CBSE बोर्ड 12वीं पुनर्मूल्यांकन रिजल्ट जारी, आसान स्टेप्स में ऐसे करें चेक

Published:
सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं पुनर्मूल्यांकन रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। नीचे स्टेप्स बताए गए हैं। 
CBSE बोर्ड 12वीं पुनर्मूल्यांकन रिजल्ट जारी, आसान स्टेप्स में ऐसे करें चेक

जिन भी छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रिजल्ट घोषित होने के बाद पुनर्मूल्यांकन या अंक सत्यापन के लिए आवेदन किया था, उनके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर संशोधित अंक चेक कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सिक्योरिटी पिन की जरूरत पड़ेगी।

सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 13 मई को घोषित किए गए थे। 12वीं में पासिंग 88.39% था। 16,92, 794 छात्र एग्जाम में शामिल हुए थे। 14, 96, 307 पास हुए। वहीं जो भी उम्मीदवार अपने स्कोर से संतुष्ट नहीं थे, उन्हें मार्क्स वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन का विकल्प दिया गया था।  मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद संशोधित अंकों को फाइनल माना जाएगा। रिव्यु के लिए अब कोई अवसर भी नहीं मिलेगा।

ऐसे चेक करें स्कोर

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in  पर जाएं।
  • होमपेज पर सीबीएसई 12वीं रीवैल्यूएशन/वेरिफिकेशन रिजल्ट- लॉट-1 के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, यहाँ रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • अब “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर परिणाम नजर आएगा। संशोधित अंको को चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर आप अपने पास रख सकते हैं।

तीन चरणों में हुआ था री-चेकिंग प्रोसेस

पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की गई थी। इस बार पैटर्न अलग था। जिसमें मार्क्स वेरिफिकेशन, उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी और पुनर्मूल्यांकन शामिल था। मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन की तिथि 17 से लेकर 21 मई 2025 थी। छात्रों को 500 रुपये प्रति विषय शुल्क का भुगतान करना पड़ा था। फिर 31 मई से 1 जून तक आंसर -बुक की फोटोकॉपी भी उपलब्ध करवाई गई थी। जिसके लिए 700 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका फीस का भुगतान करना पड़ा था। रिवैल्युएशन प्रक्रिया 6 जून से लेकर 7 जून तक चली थी, 100 रुपये  प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान स्टूडेंट्स को करना पड़ा था।