सीबीएसई बोर्ड कक्षा बारहवीं की पूरक परीक्षा 15 जुलाई मंगलवार को खत्म हो चुकी है। विभिन्न विषयों के लिए एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित हुआ। इसके जरिए छात्र मुख्य परीक्षा में अपने परफॉरमेंस को सुधार सकते हैं। कम्पार्टमेंट कैटेगरी में शामिल उम्मीदवारों को अब रिजल्ट का इंतजार है। हालांकि इस संबंध में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कोई भी घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की है।
पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि रिजल्ट अगस्त के पहले सप्ताह में घोषित हो सकता हैं। विधार्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर चेक कर पायेंगे। इसके लिए रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य जानकारी की जरूरत पड़ेगी। इसलिए एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखें।
पिछले तीन वर्षों का रुझान (CBSE Supplimentary Exam)
2024 में परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई को हुआ था, सीबीएसई ने परिणाम 2 अगस्त को घोषित किए गए थे। वहीं 2023 में कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित हुई थी, रिजल्ट 12 अगस्त को घोषित हुए थे। 2022 में पूरक परीक्षा 23 अगस्त को आयोजित की गई थी, रिजल्ट की घोषणा 7 सितंबर को हुई थी।
ऐसे चेक करें परिणाम
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- परीक्षा संगम पोर्टल के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब सीबीएसई 12वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल नंबर इत्यादि जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
- स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखेगा। विषयवार अंक को चेक करें। फिर इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ में छात्र इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा पर क्या है अपडेट?
सीबीएसई कक्षा दसवीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 22 जुलाई 2025 तक चलेगी। एग्जाम सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। छात्र दो विषयों की पूरक परीक्षा दे सकते हैं। बोर्ड हमेशा 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम रिजल्ट एक ही दिन जारी करता है। एग्जाम पास करने के लिए प्रत्येक विषय में 33% अंक लाना अनिवार्य है।






