Hindi News

8 मई से CUET UG परीक्षा, इस दिन जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप, नोट कर लें संभावित तारीख, ऐसे करें डाउनलोड, देखें खबर 

Published:
सीयूईटी यूजी परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। अब एग्जाम सिटी स्लिप को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। आइए जानें शहर सूचना पर्ची कब जारी होगी और इसे कैसे डाउनलोड करें?
8 मई से CUET UG परीक्षा, इस दिन जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप, नोट कर लें संभावित तारीख, ऐसे करें डाउनलोड, देखें खबर 

CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही शहर सूचना पर्ची जारी कर सकता है। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। अब तक एनटीए ने इस संबंध में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 मई 2025 तक को एग्जाम सिटी उपलब्ध हो सकता है। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर कैंडिडेट्स को अधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

शहर सूचना पर्ची में उन शहरों के नाम शामिल होंगे, जहां परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए। इसे डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।   उम्मीदवारों को पहले ही शहरों की जानकारी दे दी जाती है। ताकि डब्ल्यूए यात्रा और आवास व्यवस्था पहले से कर सकें। शहर सूचना पर्ची का परीक्षा के दिन कोई महत्त्व नहीं होता।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

यह प्रवेश पत्र नहीं होता। एग्जाम से 3-4 पहले एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। इसमें परीक्षा केंद्र का नाम, पता, समय, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट, विषय गाइडलाइन्स और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। इसके बिना एग्जाम हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होती।

ऐसे करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर सीयूईटी यूजी 2025 एग्जाम सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रिम पर एग्जाम सिटी स्लिप नजर आएगी। इसे अच्छे से चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

कब होगी परीक्षा?

सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 8 मई से 1 जून 2025 तक होगा। 37 विषयों की परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित होगी। 13 भारतीय भाषाओं में एग्जाम होगा। प्रत्येक टेस्ट पेपर 50 अंक का होगा। इसकी अवधि 60 मिनट होगी। हर छात्र अधिकतम 5 टेस्ट पेपर्स में शामिल हो सकते हैं। जल्द ही एनटीए शेड्यूल भी जारी करेगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews