Hindi News

घर बैठें MBA करने का मौका, IGNOU ने शुरू किया एडमिशन, जानें फीस और तारीख 

Published:
इग्नू ने एमबीए के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। अंतिम तिथि नजदीक है। 66,000 रुपये में प्रोग्राम पूरा किया जा सकता है। आइए कैसे, कब और कौन आवेदन कर सकता है?
घर बैठें MBA करने का मौका, IGNOU ने शुरू किया एडमिशन, जानें फीस और तारीख 

AI Generated Image

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने मास्टर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करती है। जो उम्मीदवार घर बैठे ओपन और डिस्टेंस लर्निंग मोड में एमबीए करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट http://www.ignou.ac.in पर जाकर एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। डेडलाइन 15 फरवरी 2026 है।

एमबीए प्रोग्राम AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त है। इग्नू ने दावा किया है कि प्रोग्राम बिजनेस और मैनेजमेंट में करियर के लिए जरूरी स्किल्स को डेवलप करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे मैनेजमेंट एक्सपर्ट द्वारा लेटेस्ट इंडस्ट्री की जरूरतों और तरीकों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। वर्किंग पर्सनल, प्रोफेशनल और फ्रेश ग्रेजुएट इस पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं। इस पाठ्यक्रम की अवधि न्यूनतम 2 साल और अधिकतम 4 साल है।

क्या है पात्रता?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 3 वर्षीय ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन में 50% होने चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 45% निर्धारित किए गए हैं।

एमबीए कोर्स इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। इसमें चार सेमेस्टर शामिल होंगे। अपनी पसंद के हिसाब से ह्यूमन स्पेशल मैनेजमेंट, फाइनेंशियल ऑपरेशन मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट, सर्विसेज मैनेजमेंट इत्यादि में से किसी भी एक स्पेशलाइजेशन क्षेत्र को चुन सकते हैं। उम्मीदवारों को पहले सेमेस्टर में रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद अन्य सभी सेमेस्टर के लिए पुनः-पंजीकरण अनिवार्य होगा।

इतनी लगेगी फीस 

पहले, दूसरे और चौथे सेमेस्टर में उम्मीदवारों को पहले प्रति सेमेस्टर 16,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। केवल तीसरे सेमेस्टर की फीस 18,000 रुपये निर्धारित की गई हैं, जिसमें 8 क्रेडिट का प्रोजेक्ट शामिल किया गया है। प्रोग्राम की पूरी फीस 66,000 रुपये है। यदि उम्मीदवार 15 दिनों के भीतर एडमिशन रद्द करता है, तो उसे प्रोग्राम की पूरी फीस रिफंड की जाएगी। केवल 500 रुपये काटे जाएंगे। वहीं से 16 से 19 दिनों के भीतर एडमिशन रद्द करने का आवेदन करने पर 1,000 रुपये काटे जाएंगे। उम्मीदवार एडमिशन को कैंसिल करने में 90 दिन से अधिक समय लेते हैं, तो उसे किसी प्रकार का रिफंड नहीं मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “साइन इन” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. आवेदन पत्र को भरें। दस्तावेजों को अपलोड करें। शुल्क का भुगतान करें।
  5. कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।