Hindi News

kvs admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में दाखिला प्रक्रिया की अधिसूचना जल्द होगी जारी, बालवाटिका और कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
केंद्रीय विद्यालय में साल 2026 के एडमिशन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इस संबंध में विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी करते हुए यह बताया गया है कि जल्द ही दाखिला संबंधी अधिसूचना जारी की जाएगी।
kvs admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में दाखिला प्रक्रिया की अधिसूचना जल्द होगी जारी, बालवाटिका और कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

हर साल केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के बीच होड़ देखने को मिलती है। दरअसल अपनी उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के लिए प्रसिद्ध इस स्कूल में हर माता-पिता अपने बच्चों का एडमिशन करवाना चाहते हैं। सभी को साल 2026 की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है।

अगर आप भी उन्हीं छात्रों और अभिभावकों में से एक है जो 2026 की केंद्रीय विद्यालय एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं तो एक जरूरी अपडेट सामने आई है। स्कूल मैं अपनी आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर एक नोटिस जारी किया है। इसमें यह कहा गया है कि दाखिले से संबंधित अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। इससे जाहिर है कि कक्षा एक और बाल वाटिका में दाखिले के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।

जल्द जारी होगी अधिसूचना

जो अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वह बाल वाटिका एक और देखने के लिए balvatika.kvs.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। वहीं कक्षा 1 के आवेदन के लिए kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।

क्या है आयु सीमा

केंद्रीय विद्यालय की ओर से एडमिशन के लिए बच्चों की आयु सीमा भी तय की गई है। बाल वाटिका 1 में दाखिले के लिए उम्र 3 से 4 साल, बाल वाटिका 2 के लिए 4 से 5 साल और बाल वाटिका तीन के लिए 5 से 6 वर्ष होना जरूरी है। इसी तरह से कक्षा 1 में प्रवेश के लिए बच्चों की आयु कम से कम 6 साल होना जरूरी है।

लगेंगे ये दस्तावेज

  • बच्चों के एडमिशन के लिए उनका ओरिजिनल डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट होना जरूरी है। वेरिफिकेशन के बाद इसे वापस लौटा दिया जाएगा।
  • निवास प्रमाण पत्र भी दाखिले के लिए जमा करना जरूरी है।
  • एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को अपना सर्टिफिकेट जमा करना बहुत जरूरी है।
  • बच्चों के माता-पिता का सर्विस सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है। इसमें ऑफिस हेड के स्टैम्प और साइन जरूरी है।
  • एडमिशन के लिए अपने साथ बच्चे की 2 फोटो अवश्य रखें।

कैसे होगा आवेदन

जो माता-पिता कक्षा एक और बाल वाटिका में अपने बच्चों का एडमिशन कराना चाहते हैं उन्हें वेबसाइट पर जाकर आवेदन जमा करना होगा। देश भर में लगभग 1250 केंद्रीय विद्यालय हैं। इनमें पेरेंट्स एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करते समय बच्चे का नाम, पेरेंट्स का नाम, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें।

कैसे होगा कक्षा 2 से ऊपर का दाखिला

बाल वाटिका और कक्षा एक के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। लेकिन अगर आप कक्षा दो और इससे ऊपर की क्लास में एडमिशन करवाना चाहते हैं तो इसके लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। कक्षा दूसरी और इससे ऊपर की क्लास में कक्षा 11वीं को छोड़कर खाली सीट होने पर ही दाखिला मिलेगा। इसके लिए फॉर्म भरकर संबंधित केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल कार्यालय में जमा करवाना होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews