Hindi News

कैसा है केंद्रीय विद्यालय TGT, PGT और PRT परीक्षा का पैटर्न, नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
केंद्रीय विद्यालय द्वारा जल्द ही पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी शिक्षक के पदों पर भर्ती होने वाली है। इसके लिए एक एग्जाम होगी। चलिए हम आपको परीक्षा का पैटर्न बता देते हैं।
कैसा है केंद्रीय विद्यालय TGT, PGT और PRT परीक्षा का पैटर्न, नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग

केंद्रीय विद्यालय संगठन में जल्द ही प्राथमिकी शिक्षक, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, स्नातकोत्तर शिक्षक के पदों पर भर्ती होने वाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार काफी इंतजार करते हैं। दरअसल, ये सरकारी स्कूल है जहां बच्चों को पढ़ाने और नौकरी करने के लिए लोगों के बीच होड़ देखने को मिलती है। भर्ती निकाल दी गई है जिसके लिए एग्जाम देनी होगी।

अगर आप भी केंद्रीय विद्यालय की इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले हैं तो इसके लिए परीक्षा का पैटर्न पता होना बहुत जरूरी है। अगर परीक्षा का पैटर्न पता चल जाता है तो रणनीति बनाने में काफी मदद मिल जाती है। महत्वपूर्ण विषय की जानकारी होने से सही तरीके से तैयारी की जा सकती है। चलिए हम आपको परीक्षा के पैटर्न के बारे में बताते हैं।

कैसा है KVS एग्जाम पैटर्न

केंद्रीय विद्यालय भर्ती परीक्षा की बात करें तो यह पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित रहने वाली है। इसके लिए एकल चरण लिखित परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। हर पेपर 180 नंबर का होगा। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

कैसा होगा पीआरटी परीक्षा का पैटर्न

जो लोग केंद्रीय विद्यालय प्राथमिक शिक्षक पद के उम्मीदवार हैं। उनके लिए परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो एग्जाम पेपर में कुल 180 प्रश्न आएंगे। पूरा पेपर 180 अंकों का रहेगा और इन्हें सॉल्व करने के लिए 3 घंटे यानी 180 मिनट दिए जाएंगे। बहुविकल्पीय प्रश्नों में चार में से कोई एक उत्तर देना होगा। इसमें इंग्लिश के 10 प्रश्न, हिंदी के 10 प्रश्न, कंप्यूटर साक्षरता के 5, तर्क क्षमता के 5, सामान्य जागरूकता और, समसामयिक मामले के 10, शिक्षा और नेतृत्व पर दृष्टिकोण के 60 और संबंधित विषय के 80 प्रश्न रहने वाले हैं।

टीजीटी परीक्षा का पैटर्न

जो उम्मीदवार प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं। उनके लिए 180 नंबर के 180 प्रश्न आएंगे। जिन्हें सॉल्व करने के लिए 180 मिनट यानी 3 घंटे मिलेंगे। पहले भाग में हिंदी और अंग्रेजी के 15 15 प्रश्न रहेंगे। दूसरे भाग में तर्क क्षमता, सामान्य जागरूकता और समसामयिक मामले के 20-20 और कंप्यूटर साक्षरता के 10 प्रश्न रहेंगे। तीसरे भाग में शिक्षा और नेतृत्व पर दृष्टिकोण के 40 प्रश्न और चौथे भाग में संबंधित विषय के 100 प्रश्न रहने वाले हैं।

पीजीटी परीक्षा का पैटर्न

जो मेरी बात पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के पदों के लिए एग्जाम देने जा रहे हैं उन्हें 180 अंक के 180 प्रश्न 180 मिनट में सॉल्व करने होंगे। इसमें पहला भाग में हिंदी और अंग्रेजी के 10 10 प्रश्न दूसरे भाग में सामान्य ज्ञान के 10, तर्क क्षमता और कंप्यूटर साक्षरता के पांच पांच, तीसरे भाग में शिक्षा और नेतृत्व पर दृष्टिकोण के 40 और चौथे भाग में संबंधित विषय के 100 प्रश्न रहेंगे।

कैसे मिलेंगे अंक

पीआरटी टीजीटी और पीजीटी की एग्जाम में हर सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा। गलत उत्तर की नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। अगर अभ्यर्थी सटीकता के साथ ज्यादा से ज्यादा प्रश्नों की सही उत्तर देते हैं तो उन्हें अधिक से अधिक अंक मिलेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews