रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी जेई सीबीटी-2 के लिए मॉक टेस्ट (RRB JE 2024) की सुविधा शुरू की है। लिंक एक्टिव हो चुका है। उम्मीदवार आरआरबी के क्षेत्रीय ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसका लाभ उठा सकते हैं। इसकी शुरुआत उम्मीदवारों के लिए हित में की गई है। ताकि वे एग्जाम पैटर्न को अच्छे समझ सकें।

आरआरबी जेई दूसरे चरण की परीक्षा 22 अप्रैल 2025 को देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी। इस संबंध में ऑफिशियल नोटिस पिछले महीने ही जारी हुआ था। एग्जाम सिटी स्लिप 10 दिन पहले उपलब्ध होगी। वहीं एडमिट कार्ड 3-4 दिन पहले जारी होंगे। प्रवेश पत्र के बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। आधार बेस्ड सत्यापन भी किया जाएगा।

ऐसे उठाएं मॉक टेस्ट का लाभ, देखें स्टेप्स 

  • सबसे पहले आरआरबी के ऑफिशियल वेबसाइट (जैसे की https://www.rrbcdg.gov.in/) पर जाएं।
  • होमपेज पर “CEN 03/2024 JE CBT-2” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अप मॉक टेस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। “Sign In” के लिंक पर क्लिक करें।
  • दिशानिर्देशों को पढ़ें। डिफ़ॉल्ट लैंग्वेज को चुनें। फिर मॉक टेस्ट शुरू करें।

आरआरबी जेई सीबीटी-2 का पैटर्न 

आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती स्टेज-2 परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिकतम अंक भी 150 होंगे। सामान्य जागरूकता के 15, भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान के 15, कम्यूटर और अनुप्रयोगों की मूल बातों से संबंधित 10 और पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण की मूल बातों के 10 प्रश्न शामिल होंगे। इसके तकनीकी योग्यता से संबंधित 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी। जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम पात्रता अंक 40%, ओबीसी के लिए 30%, एससी के लिए 30% और एसटी के लिए 25% होगा।

7 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

इस साल रेलवे जूनियर इंजीनियर के 7951 पदों पर भर्ती निकाली है। सीबीटी-1, सीबीटी-2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। सीबीटी-1 का आयोजन 16 और 18 दिसंबर 2024 को होगा। 5 मार्च 2025 को परिणाम घोषित होंगे।