Hindi News

बड़ी खबर, कक्षा 11वीं-12वीं में लागू होगा सेमेस्टर सिस्टम, 2026 से साल में 2 बार होंगी CBSE बोर्ड परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री ने कहा

Published:
बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव होने वाला है। हायर सेकन्डेरी एजुकेशन के लिए सेमेस्टर सिस्टम लागू हो सकता है। सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा फरवरी में शुरू होगी।
बड़ी खबर, कक्षा 11वीं-12वीं में लागू होगा सेमेस्टर सिस्टम, 2026 से साल में 2 बार होंगी CBSE बोर्ड परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री ने कहा

CBSE Board News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत एजुकेशन सिस्टम एक-एक कर कई बदलाव हो रहे हैं। अब बोर्ड परीक्षा को लेकर नई अपडेट सामने आई है। अकादेमिक सेशन 2026-27 से साल में दो बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का विकल्प छात्रों को दिया जाएगा। इस बात की जानकार केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राउन्ड टेबल में दी है।

सरकार शिक्षा प्रणाली एक और बदलाव की तैयारी में है। प्रधान ने बताया कि कक्षा 11वीं और 12वीं में सेमेस्टर सिस्टम लागू करने के बारे में सोचा जा रहा है। फिलहाल इस मामले में चर्चा जारी है। ये दोनों बदलाव शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकते हैं। छात्रों का बोझ भी कम होगा।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से जुड़े अन्य बदलाव (CBSE 10, 12 Board Exam)

बता दें कि इस साल केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा से जुड़े कई बदलावों की घोषणा पहले ही कर चुका है। अब आंतरिक परीक्षा मूल्यांकन कुल 40% होगा। वहीं बोर्ड परीक्षा का वैटेज 60% होगा। विश्लेषणात्मक और आलोचनात्मक सोच कौशल को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड परीक्षा में छोटे और लंबे उत्तर वाले प्रश्नों की संख्या कम की गई है। वहीं कक्षा 12वीं में योग्यता आधारित प्रश्नों को बढ़ाया गया है।

15 फरवरी से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। 15 फरवरी से परीक्षा शुरू होगी। फिलहाल, स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं चल रही है, जो 14 फरवरी को समाप्त होगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews