Hindi News

ये हैं भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज, एमबीबीएस के लिए बन सकते हैं बेस्ट ऑप्शन, ऐसे मिलेगा एडमिशन, देखें लिस्ट

Published:
भारत में कई मेडिकल कॉलेज हैं। इनमें से कुछ को बेस्ट माना जाता है। एमबीबीएस के लिए शानदार विकल्प बन सकते हैं।
ये हैं भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज, एमबीबीएस के लिए बन सकते हैं बेस्ट ऑप्शन, ऐसे मिलेगा एडमिशन, देखें लिस्ट

AI Generated

Top 10 Medical Colleges in India: कई छात्र बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं। जिसके लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं। नीट यूजी और अन्य प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होते हैं। भारत में 700 से अधिक मेडिकल कॉलेज हैं, जो एमबीबीएस समेत कई कोर्स ऑफर करते हैं। इस लिस्ट में सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के संस्थान शामिल हैं।

हर छात्र बेस्ट कॉलेज से पढ़ाई करने की इच्छा रखता है। देश के कई मेडिकल कॉलेजों को एमबीबीएस के लिए सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। एनआईआरएफ रैंकिंग में ये टॉप कॉलेजों की लिस्ट भी शामिल रहते हैं। नीट यूजी स्कोर के आधार पर दाखिला मिलता है। छात्र 12वीं के बाद अपनी रुचि, योग्यता और आवश्यकताओं के हिसाब से इन संस्थानों में एडमिशन ले सकते हैं।

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, दिल्ली

एम्स दिल्ली एमबीबीएस के लिए देश का सबसे बेस्ट मेडिकल कॉलेज है। लगातार तीन सालों से इसकी एनआईआरएफ रैंकिंग 1 है। नीट यूजी स्कोर के आधार पर इसमें एडमिशन मिलता है। इसकी सलाना फीस 6000 रुपये है।

क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर 

क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज को भी मेडिकल के लिए बेस्ट विकल्प माना जाता है। इसमें भी नीट यूजी के आधार पर दाखिला मिलता है। सलाना फीसस करीब 13,500 रुपये होती है। पिछले 3 वर्षों से इस कॉलेज की एनआईआरएफ रैंकिंग 3 है।

लिस्ट में ये कॉलेज भी शामिल

  • पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़- एनआईआरएफ रैंकिंग- 2
  • जवाहरलाल इंस्टिट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी- एनआईआरएफ रैंकिंग- 5
  • एसजीपीजीआईएमएस लखनऊ- एनआईआरएफ रैंकिंग- 6
  • बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी- एनआईआरएफ रैंकिंग- 7
  • केएमसी मणिपाल कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल- एनआईआरएफ रैंकिंग- 9
  • एमएमसी चेन्नई- मद्रास मेडिकल कॉलेज, चेन्नई- एनआईआरएफ रैंकिंग- 10
  • डीवाई पाटील विद्यापीठ, पुणे- एनआईआरएफ रैंकिंग- 11
  • SIMATS चेन्नई- एनआईआरएफ रैंकिंग- 12
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews