यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET 2026) का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 22 जून से लेकर 30 जून तक होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एडमिट कार्ड 17 जून को ही जारी कर दिए हैं। जिसमें उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र की जानकारी, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी गाइडलाइंस दी गई है। सभी उम्मीदवारों को इसमें दिए गए दिशा निर्देशों को अच्छे से पढ़ने और इनका पालन करने की सलाह दी जाती है।
जिन उम्मीदवारों ने अब तक प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाकर। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड) की जरूरत पड़ेगी। इंफॉर्मेशन बुलेटिन के साथ ही एनटीए ने परीक्षा से संबंधित जरूरी गाइडलाइंस जारी कर दी है।जिसका सख्त पालन सभी उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन करना होगा।
दो शिफ्टों में होगी परीक्षा, रिपोर्टिंग टाइम जानें
पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 से लेकर शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित किया जाएगा। पेपर-1 और पेपर-2 के बीच कोई भी ब्रेक नहीं मिलेगा। इसकी अवधि 3 घंटे होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पहले से ही प्रवेश करने की अनुमति होगी। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे।
ये दस्तावेज अनिवार्य
- एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
- आवेदन पत्र में अपलोड किया गया एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- सरकार द्वारा जारी कोई भी ऑरिजनल और वैध फोटो आईडी कार्ड (पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आधार कार्ड इत्यादि)
- किसी ने शादी के कारण अपने नाम में बदलाव किया है, तो उन्हें परीक्षा के दौरान संबंधित दस्तावेज (जैसे की मैरिज सर्टिफिकेट/तलाक/डिक्री/लीगल नेम चेंज डॉक्यूमेंट)
- PwD/PwBD सर्टिफिकेट
इन बातों का भी रखें ख्याल
- उम्मीदवार एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र को अच्छे से चेक करने की सलाह दी जाती है। किसी दूसरे शिफ्ट या परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी।
- सभी उम्मीदवारों को उनके रोल नंबर के आधार पर सीट अलॉट किया जाएगा। एग्जामिनेशन हॉल में घुसते ही निर्धारित सीट पर बैठने की सलाह दी जाती है। इससे पहले उम्मीदवारों की पहचान सत्यापित की जाएगी।
- परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की समस्या के लिए उम्मीदवारों को सेंटर सुपरिंटेंडेंट या इंविजीलेटर से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।
- सभी उम्मीदवारों को हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। चप्पल या कम हील वाले फुटवियर पहने। मेटल एक्सेसरीज़ या गहने धारण न करने की सलाह दी जाती है।
- प्रतिबंधित चीजों के साथ एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर,टैबलेट, लैपटॉप समेत किसी भी कम्युनिकेशन या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। बैग, वॉलेट, ज्योमेट्री बॉक्स, कोई भी लिखित सामग्री ले जाने की अनुमति भी नहीं होती। खाने-पीने की समाग्री कीअनुमति भी नहीं दी जाएगी। हालांकि मेडिकल कारणों से उम्मीदवारों को छूट मिल सकती है।






