Hindi News

कब आयोजित होगी UPSC CSE 2025 मुख्य परीक्षा? तारीख घोषित, ऐसे डाउनलोड करें पूरा शेड्यूल 

Published:
यूपीएससी सीएसई मेंस एग्जाम का शेड्यूल जारी हो चुका है। परीक्षा 22 अगस्त से शुरू होगी। दो शिफ्ट शामिल होंगे। आइए जानें कैंडीडेट्स कैसे टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं?
कब आयोजित होगी UPSC CSE 2025 मुख्य परीक्षा? तारीख घोषित, ऐसे डाउनलोड करें पूरा शेड्यूल 

यूपीएससी सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी हो चुका है। लोक संघ सेवा आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर उम्मीदवार विषयवार तारीख और समय चेक कर सकते हैं। शेड्यूल को डाउनलोड भी कर सकते हैं। मेंस एग्जाम की शुरुआत 22 अगस्त से होगी, वहीं इसका समापन 31 अगस्त 2025 को होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 25 मई 2025 को देशभर के विभिन्न शहरों में हुआ था। लाखों उम्मीदवार इसमें शामिल हुए थे। 11 जून को आयोग ने परिणाम घोषित किए थे। उम्मीदवारों का चयन प्रारम्भिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा इस साल आईएएस, आईपीएस समेत कुल 1129 पदों पर भर्ती निकली है।

कब होगा कौन-सा विषय? (UPSC CSE 2025)

यूपीएससी मेंस एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 11 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक चलेगी। 22 अगस्त को पेपर-1 निबंध लेखन का आयोजन किया जाएगा। दूसरे शिफ्ट में कोई परीक्षा नहीं होगी। 23 अगस्त को पहली शिफ्ट में पेपर-2  जनरल स्टडीज-1 और दूसरी शिफ्ट में पेपर 3 जनरल स्टडीज-2 का आयोजन होगा। 24 अगस्त को पहली शिफ्ट में पेपर-4  यानी GS पेपर-3 और दूसरी शिफ्ट में पेपर-5 यानी जीएस पेपर-4 का आयोजन किया जाएगा।

30 अगस्त को पहली पाली में पेपर-ए इंडियन लैंग्वेज और दूसरी शिफ्ट में पेपर-बी इंग्लिश भाषा की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं 31 अगस्त को पहली शिफ्ट में पेपर-6 ऑप्शनल सब्जेक्ट पेपर-1 और पेपर-7 ऑप्शनल सब्जेक्ट पेपर-2 का आयोजन होगा।

ऐसे डाउनलोड करें शेड्यूल 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन में जाकर सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 टाइम टेबल के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर पीडीएफ़ पेज खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें। जरूरी तारीख को नोट कर लें। शेड्यूल डाउनलोड करें।
  • उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

यूपीएससी सीएसई मेंस 2025 टाइम टेबल डायरेक्ट लिंक

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews